भभुआ में ‘पुलिस दीदी’ अभियान से छात्राओं में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा, अधिकारों के साथ साइबर अपराध से बचाव की मिली जानकारी
फोटो.विद्यालय में छात्राओं को जानकारी देती पुलिस दीदी | Prabhat Khabar Network
भ्रमणशील पुलिस दीदी अभियान के जरिए छात्राओं को महिला अधिकारों, साइबर सुरक्षा और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करें।
Police Didi : छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में भ्रमणशील ‘पुलिस दीदी’ अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत महिला पुलिस की टीम स्कूल-कॉलेजों में पहुंचकर छात्राओं से सीधा संवाद कर रही है. उन्हें महिला अधिकार, कानूनी प्रावधान, साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षा के उपायों के साथ जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों की भी जानकारी दी जा रही है.
आपके शहर में
परेशानी होने पर बेझिझक पुलिस से संपर्क की अपील
अभियान के दौरान छात्राओं को बताया जा रहा है कि छेड़खानी, पीछा करने, धमकी देने या किसी तरह के उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें. पुलिस दीदी का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के मन से पुलिस के प्रति भय और झिझक दूर करना है, ताकि वे अपनी समस्या खुलकर पुलिस के सामने रख सकें. महिला पुलिस उन्हें भरोसा दिला रही है कि शिकायत मिलने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
साइबर अपराध से बचने के भी बताए जा रहे तरीके
बदलते डिजिटल दौर में छात्राओं को साइबर अपराध से सुरक्षित रखने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है. पुलिस टीम सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने और अनजान लोगों से ऑनलाइन संपर्क बढ़ाने से बचने की सलाह दे रही है. छात्राओं को स्पष्ट रूप से बताया जा रहा है कि वे किसी के साथ अपना पासवर्ड, ओटीपी या निजी जानकारी साझा न करें.
फर्जी लिंक, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश और फोटो के दुरुपयोग जैसी घटनाओं से बचने के उपाय भी छात्राओं को समझाये जा रहे हैं. पुलिस टीम उन्हें किसी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित कर रही है.
अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी जानकारी
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को केवल अधिकारों की जानकारी ही नहीं दी जा रही, बल्कि जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनके कर्तव्यों के बारे में भी बताया जा रहा है. पुलिस टीम छात्राओं से किसी घटना की जानकारी मिलने पर उसे छिपाने के बजाय परिजनों या पुलिस तक पहुंचाने की अपील कर रही है.
इसके अलावा यातायात नियमों के पालन और सोशल मीडिया के जिम्मेदार इस्तेमाल के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है. छात्राओं को समझाया जा रहा है कि सजगता और सही समय पर सूचना देना किसी अप्रिय घटना को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
‘पुलिस दीदी’ की प्रमुख गतिविधियां
- स्कूल-कॉलेजों में पहुंचकर छात्राओं से सीधा संवाद.
- महिला अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी.
- साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताना.
- सोशल मीडिया के सुरक्षित और जिम्मेदार इस्तेमाल के प्रति जागरूक करना.
- ओटीपी, पासवर्ड और निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह.
- छेड़खानी, पीछा करने, धमकी या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित करना.
- छात्राओं को पुलिस से निर्भीक होकर संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित करना.
- महिला और छात्राओं की सुरक्षा से संबंधित शिकायतों के प्रति जागरूक करना.
- अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी जानकारी देना.
- यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना.
- अप्रिय घटना को छिपाने के बजाय परिजनों या पुलिस को जानकारी देने की अपील.
- छात्राओं के मन से पुलिस को लेकर भय और झिझक दूर कर सुरक्षा का भरोसा कायम करना.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए