कैमूर पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
समर्थकों के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह | Prabhat Khabar Network
मोकामा विधायक अनंत सिंह शुक्रवार को पटना से प्रयागराज जाने के दौरान कैमूर के नुआंव पहुंचे. सौरव लाइन होटल के पास समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे लगाए. उनके काफिले में दर्जनों लग्जरी गाड़ियां शामिल थीं और स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे.
Anant Singh : बिहार की राजनीति में अपने बेबाक अंदाज और बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह शुक्रवार को कैमूर के नुआंव पहुंचे. पटना से प्रयागराज जाने के दौरान सौरव लाइन होटल के समीप समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान छोटे सरकार जिंदाबाद और अनंत सिंह जिंदाबाद के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा.
विधायक के काफिले में दर्जनों लग्जरी गाड़ियां और सैकड़ों समर्थक शामिल थे. नुआंव पहुंचते ही अनंत सिंह की एक झलक पाने के लिए बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक में उत्साह देखने को मिला. समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया.
स्वागत करने वालों में कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग रहे शामिल
इस दौरान स्वागत करने वालों में जिला पार्षद अध्यक्ष प्रतिनिधि अश्वनी कुमार चौबे, पूर्व प्रमुख सोनू राय, मुखिया जयप्रकाश राय, टिंकू राय, प्रिंस राय, विनीत राय, बनारसी राय, पूर्व पैक्स अध्यक्ष गुड्डू राय, अनुज सिंह और अरुण चौबे सहित काफी संख्या में समर्थक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए