कैमूर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा, गौमाता की सेवा कर मांगी सुख-समृद्धि

Updated:
विज्ञापन

गोधन कूटती महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : कैमूर में गोवर्धन पूजा पारंपरिक श्रद्धा से मनाई गई. गौवंश की सेवा कर सुख-समृद्धि की कामना की गई. जानें इस पर्व का महत्व और कथा.

विज्ञापन

Kaimur News : जिले भर में सोमवार को गोवर्धन पूजा का त्योहार पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर लोगों ने विधि-विधान से गोवर्धन भगवान की पूजा-अर्चना की और गौमाता की सेवा कर सुख-समृद्धि की कामना की. ग्रामीण इलाकों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला. लोगों ने गाय और बैलों को स्नान कराया, उनके शरीर पर रंग लगाया और गले में नई रस्सी पहनाई. इसके बाद उन्हें मीठा भोजन खिलाया गया.

विज्ञापन

गोवर्धन पूजा में गाय की सेवा का विशेष महत्व

गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है. भारतीय लोकजीवन में इस पर्व का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है. यह प्रकृति और मानव के बीच गहरे संबंध का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गाय को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है. जिस प्रकार देवी लक्ष्मी सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं, उसी प्रकार गौमाता अपने दूध से मानव जीवन को पोषण और स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं. वहीं, बैल खेती-किसानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसलिए इस पर्व पर गौवंश की पूजा और सेवा करने की परंपरा है.

भगवान श्रीकृष्ण ने सात दिनों तक उठाया था गोवर्धन पर्वत

पंडित उपेंद्र तिवारी व्यास ने बताया कि गौवंश के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने के लिए कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है. धार्मिक कथा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलाधार बारिश से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर सात दिनों तक उठाए रखा था. इस दौरान गोप-गोपिकाओं ने पर्वत के नीचे शरण लेकर अपनी रक्षा की थी.

तभी से मनाई जा रही अन्नकूट उत्सव की परंपरा

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सातवें दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को नीचे रखा और ब्रजवासियों को प्रत्येक वर्ष गोवर्धन पूजा कर अन्नकूट उत्सव मनाने का निर्देश दिया. तभी से गोवर्धन पूजा का पर्व परंपरागत रूप से मनाया जा रहा है. इस दिन श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं.

Also Read : बक्सर के तीन खिलाड़ी UAE में दिखाएंगे दम, एशियन चैंपियनशिप में तिरंगे के साथ उतरेंगे मैदान में

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन