एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर छात्रों ने की सड़क जाम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कुदरा के जहानाबाद इंटर स्तरीय विद्यालय के एक छात्र का नहीं आया है एडमिड कार्ड सड़क जाम से लेकर पुतला दहन में एबीवीपी के सदस्य भी थे शामिल कुदरा : स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच 2 पर पीएचसी के समीप सोमवार को एवीवीपी के सदस्य एवं इंटर स्तरीय विद्यालय जहानाबाद के छात्रों द्वारा सयुक्त रूप […]
विज्ञापन
कुदरा के जहानाबाद इंटर स्तरीय विद्यालय के एक छात्र का नहीं आया है एडमिड कार्ड
सड़क जाम से लेकर पुतला दहन में एबीवीपी के सदस्य भी थे शामिल
कुदरा : स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच 2 पर पीएचसी के समीप सोमवार को एवीवीपी के सदस्य एवं इंटर स्तरीय विद्यालय जहानाबाद के छात्रों द्वारा सयुक्त रूप से शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर सड़क को जाम कर दिया. जिसका मुख्य कारण था इंटर स्तरीय विद्यालय जहानाबाद के एक छात्र गुड्डू कुमार का एडमिड कार्ड नहीं आना. नाराज छात्रो ने सड़क जाम कर पुतला दहन किया.
मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार कुदरा बाजार के निवासी कला संकाय के छात्र गुड्डू कुमार जब अपने दोस्तों के साथ एडमिड कार्ड लेने के लिए स्कूल गया सभी दोस्तों का एडमिड कार्ड मिल गया लेकिन गुड्डू कुमार का एडमिड कार्ड बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से ही स्कुल में नहीं आया था जिस मामले की जानकारी के लिए हेडमास्टर के पास सभी बच्चे एक जुट होकर गए जहा हेडमास्टर द्वारा कहा गया की यदि एडमिड कार्ड नहीं आया है तो अब अगले वर्ष परीक्षा देना पड़ेगा. इतने पर सभी छात्र आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गए और उनका साथ देने के लिये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सदस्य भी सड़कों पर उतर गये.
इसके बाद दर्जनों की संख्या में छात्र शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद के नारा लगाते हुये एनएच 2 पर पहुंच कर दोनों सर्विस लेन को जाम कर दिया. और सड़क पर ही शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया. सुचना पर पहुंचे सीओ चंद्रशेखर सिंह और थानाध्यक्ष विजय कुमार ने छात्रो को समझा बुझाकर जाम हटवाया. इस पुरे घटना क्रम में छात्रो द्वारा लगाये गए जाम से एनएच के दोनों लेन में गाडियों की लम्बी कतार लग गयी जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










