शोर मचाने पर अपहर्ता ने युवती को छोड़ा, केस दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रात डेढ़ बजे चहारदीवारी फांद कर घुसे थे लोग मारपीट कर किया जख्मी भभुआ सदर : गुरुवार की अहले सुबह शहर के वार्ड संख्या नौ छावनी मुहल्ला में एक युवती को हथियार के बल पर घर से अपहरण कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. युवती द्वारा शोर मचाने के बाद उसकी पिटाई […]
विज्ञापन
रात डेढ़ बजे चहारदीवारी फांद कर घुसे थे लोग मारपीट कर किया जख्मी
भभुआ सदर : गुरुवार की अहले सुबह शहर के वार्ड संख्या नौ छावनी मुहल्ला में एक युवती को हथियार के बल पर घर से अपहरण कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. युवती द्वारा शोर मचाने के बाद उसकी पिटाई कर उसे घायल कर दिया गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है
युवती ने नगर थाने में दिये आवेदन में कहा है कि बुधवार रात वह वार्ड मां और बहन के साथ सोयी थी. इसी दौरान रात 1.30 बजे दो व्यक्ति उसके घर की दीवार फांद कर अंदर आ गये और उसे हथियार के बल पर उठा कर ले जाने लगे. शोर मचाने के बाद उसकी पिटाई कर सीढ़ियों से गिरा दिया गया. इस मामले में मुहल्ले के ही प्रमोद कुमार पिता विजय कनौजिया और अज्ञात के खिलाफ पुलिस में कार्रवाई का आवेदन दिया गया है. उसने बताया है कि वह हमेशा उसके साथ छेड़खानी करता था. थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










