चांद में धान की फसल डूबी, किसान परेशान

Updated:
विज्ञापन

चांद : लगातार बारिश से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूबे गयी है. धान की रोपाई करने के बाद ही लगातार बारिश होती रही. ज्यादा बरिश से लगातार तीन-चार दिनों तक धान की फसल पानी में डूबी रही. प्रखंड के पौरा, बडहरिया, गोई, सिरहीरा, शिवरामपुर, अइलाय, बहदुरा, पाढी आदि गांवों में सबसे ज्यादा […]

विज्ञापन

चांद : लगातार बारिश से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूबे गयी है. धान की रोपाई करने के बाद ही लगातार बारिश होती रही. ज्यादा बरिश से लगातार तीन-चार दिनों तक धान की फसल पानी में डूबी रही. प्रखंड के पौरा, बडहरिया, गोई, सिरहीरा, शिवरामपुर, अइलाय, बहदुरा, पाढी आदि गांवों में सबसे ज्यादा बरबादी हुई है. बड़हरिया के किसान काशीनाथ प्रसाद, आइलाय के गौतम सिंह व पौरा के किसान सुनील कुमार सिंह आदि किसानों ने कहा कि लगातार तीन-चार दिनों तक धान की फसल डूबी रही.

पौरा गांव के किसान सुनील कुमार सिंह,एवं अशोक कुमार सिंह ने धान की फ़सल के गलान की सूचना प्रखंड कृषि कार्यालय में देने के लिए तैयार किया है, परंतु शनिवार को कृषि कार्यालय बंद होने के चलते आवेदन नही दे पाये. इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी कन्हैया सिंह ने कहा की किसान सलाहकार के द्वारा आकलन कराया जा रहा है. आंकडा प्राप्त कर जिला कार्यालय रिपोर्ट भेजी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन