होली के दौरान गांव की साफ-सफाई भी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चांद (कैमूर) : होली काफी हर्ष, उत्साह और शांति के साथ संपन्न हो गया. प्राचीन परंपरा के अनुसार लोग ढोल-मजीरा के साथ फाग गाते गांव में घूमते रहे. परंतु, इस बार डीजे की धुन पर ज्यादातर गांवों में लोग थिरकते नजर आये. यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा. कई गांवों में सफाई अभियान चलाया […]
विज्ञापन
चांद (कैमूर) : होली काफी हर्ष, उत्साह और शांति के साथ संपन्न हो गया. प्राचीन परंपरा के अनुसार लोग ढोल-मजीरा के साथ फाग गाते गांव में घूमते रहे. परंतु, इस बार डीजे की धुन पर ज्यादातर गांवों में लोग थिरकते नजर आये. यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा. कई गांवों में सफाई अभियान चलाया गया. गली-नालियों की सामूहिक रूप से सफाई की गयी. होली के इस अवसर पर उम्मीदवारों का प्रचार-प्रसार जारी रहा.
उम्मीदवार घर-घर जाकर होली की मतदाताओं को बधाई देते नजर आये, तो कुछ उम्मीदवार डर से शांत रहे. पुलिस प्रशासन की कड़ी व्यवस्था के बावजूद भी शराब की खपत चरम पर थी. लेकिन, शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










