सबार उपस्वास्थ्य केंद्र में एक माह से बंद है ताला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लोगों को नहीं मिल रहा लाभ पीएचसी प्रभारी ने कहा- नहीं मिली है शिकायत रामपुर (कैमूर) : सबार उपस्वास्थ्य केंद्र में करीब एक माह से ताला लटक रहा है. इसके कारण लोगों को यहां से लाभ नहीं मिल रहा है. गांव के वशिष्ठ चौधरी, अवध कुमार व मोहम्मद नुरे आलम ने बताया कि किसी की […]
विज्ञापन
लोगों को नहीं मिल रहा लाभ
पीएचसी प्रभारी ने कहा- नहीं मिली है शिकायत
रामपुर (कैमूर) : सबार उपस्वास्थ्य केंद्र में करीब एक माह से ताला लटक रहा है. इसके कारण लोगों को यहां से लाभ नहीं मिल रहा है. गांव के वशिष्ठ चौधरी, अवध कुमार व मोहम्मद नुरे आलम ने बताया कि किसी की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए केंद्र पर जाने पर ताला लटका देखने पर मायूसी छा जाती है. कुछ दिन पहले भी यह केंद्र एएनएम के सहारे ही चलता था.
लोगों को इलाज के लिए 10 किलोमीटर की दूरी तय कर रामपुर पीएचसी या पांच किलोमीटर दूर रोहतास के चेनारी जाना पड़ता है. इस संबंध में पीएचसी प्रभारी डॉ भगवान चौबे ने बताया कि मुझे इस बात की जानकारी या शिकायत नहीं मिली है. अब मालूम हुआ है तो उक्त केंद्र के एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा जायेगा. जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










