21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मजदूरों ने श्रम पदाधिकारी पर लगाया मनमानी का आरोप

मजदूरों ने श्रम पदाधिकारी पर लगाया मनमानी का आरोप बीडीओ को दिया आवेदन मोहनिया(सदर). प्रखंड के तुलसीपुर गांव के एक दर्जन मजदूरों ने सामाजिक कार्यकर्ता व कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव सरोज कुमार चौबे के नेतृत्व में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी को मोहनिया श्रम निरीक्षक के विरुद्ध मनमानी का आरोप लगा कर शिकायत की […]

मजदूरों ने श्रम पदाधिकारी पर लगाया मनमानी का आरोप बीडीओ को दिया आवेदन मोहनिया(सदर). प्रखंड के तुलसीपुर गांव के एक दर्जन मजदूरों ने सामाजिक कार्यकर्ता व कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव सरोज कुमार चौबे के नेतृत्व में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी को मोहनिया श्रम निरीक्षक के विरुद्ध मनमानी का आरोप लगा कर शिकायत की है. आवेदन में मजदूर मनोज साह, शिव जन्म यादव, ओमप्रकाश व तारा देवी सहित अन्य ने लिखा है कि सभी ने कई बार श्रम पदाधिकारी को पंजीयन हेतु आवेदन दिया. लेकिन, पदाधिकारी द्वारा बार-बार भगा दिया गया. पदाधिकारी संतोष कुमार जानबूझ कर पंजीयन व्यवस्था को जटिल बना कर अधिक शुल्क लेना चाहते हैं. क्या कहते हैं बीडीओ इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ अरुण सिंह ने कहा कि श्रम पदाधिकारी कई प्रखंडों का प्रभार देख रहे हैं. ऐसी शिकायत तो पहले कभी नहीं आयी. उनसे बात करूंगा. वहीं जब श्रम पदाधिकारी संतोष कुमार के नंबर पर संपर्क साधने का प्रयास किया तो मोबाइल फोन स्वीच ऑफ था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें