एक नवंबर को मनाया जायेगा भास्कर महोत्सव

Updated at : 29 Oct 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
एक नवंबर को मनाया जायेगा भास्कर महोत्सव

भभुआ नगर : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जिले में पहली बार एक नवंबर को भास्कर महोत्सव मनाया जायेगा. भास्कर महोत्सव मनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गयी है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सरकार स्तर से जिले में भास्कर महोत्सव मनाने के लिए निर्देश जारी किया […]

विज्ञापन

भभुआ नगर : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जिले में पहली बार एक नवंबर को भास्कर महोत्सव मनाया जायेगा. भास्कर महोत्सव मनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गयी है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सरकार स्तर से जिले में भास्कर महोत्सव मनाने के लिए निर्देश जारी किया गया है.

इधर सरकार स्तर से जारी निर्देश के बाद जिला प्रशासन महोत्सव महोत्सव मनाने की तैयारियां प्रारंभ कर दी है. भास्कर महोत्सव में सुप्रसिद्ध गायिका गीतांजलि मौर्य द्वारा अपने सुरों का जलवा प्रस्तुत करेगी. साथ ही महोत्सव में जिले के भोजपुरी गायक अजय पांडे, प्रगति गिरी एवं राजनंदनी द्वारा भी गायन प्रस्तुत किया जायेगा. यह कार्यक्रम स्थल शहर के राजेंद्र सरोवर के बगल में बनाया गया है. कार्यक्रम शाम छह बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 10 बजे तक चलेगा.
कार्यक्रम में पुख्ता रहेगा प्रशासनिक इंतजाम : भास्कर महोत्सव के दौरान कार्यक्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी. ताकि लोग भास्कर महोत्सव में पहुंचकर शांतिपूर्वक इसका लाभ उठाएं.
सुप्रसिद्ध गायिका गीतांजलि मौर्य बिखेरेंगी अपने सुरों का जलवा
शाम छह बजे से रात 10 बजे तक शहर के राजेंद्र सरोवर पर आयोजित होगा कार्यक्रम
कहते हैं आपूर्ति पदाधिकारी
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार झा ने कहा कि एक नवंबर को भास्कर महोत्सव मनाया जायेगा. जिसमें सुप्रसिद्ध गायिका गीतांजलि मौर्य द्वारा अपनी गायन प्रस्तुति देंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन