भभुआ : 35 बोतल शराब के साथ पकड़ा गया धंधेबाज
भभुआ सदर : पुलिस ने मंगलवार की देर शाम मनिहारी चौक के समीप से एक धंधेबाज को 35 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ धर दबोचा. इसके कुछ दिन पूर्व उक्त धंधेबाज के घर जब पुलिस ने छापा मारा था तो वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. लेकिन, उसके घर में हैंडपंप के […]
भभुआ सदर : पुलिस ने मंगलवार की देर शाम मनिहारी चौक के समीप से एक धंधेबाज को 35 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ धर दबोचा. इसके कुछ दिन पूर्व उक्त धंधेबाज के घर जब पुलिस ने छापा मारा था तो वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. लेकिन, उसके घर में हैंडपंप के नीचे से पुलिस ने 40 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए थाने ले आयी थी.
आपके शहर में
पुलिस पकड़ में आया धंधेबाज अमराहा गांव का सुभाष बिंद बताया जाता है. उसकी बाइक भी पुलिस ने जब्त किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि एक धंधेबाज बाइक पर शराब की खेप लेकर दुर्गावती की ओर से आ रहा है.
सूचना पर एसआई विजय कुमार सिंह को दलबल के साथ भेजा गया. जहां जाल बिछाते हुए पुलिस ने बाइक से आ रहे धंधेबाज को धर दबोचा और उसके पीठ पर रहे बैग से शराब बरामद कर लिया. बुधवार को आरोपी धंधेबाज का मेडिकल कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए