भभुआ और चैनपुर रेंज के तीन फाड़ियों का हुआ टेंडर
भभुआ : कैमूर के टकसाल से प्रचलित केंदू पत्ता का व्यवसाय एक बार फिर से जिले के वन प्रक्षेत्र एरिया में खोल दिया गया है. भभुआ और चैनपुर रेंज के तीन फाड़ियों का वन विकास निगम द्वारा टेंडर कर दिया गया है. लेकिन, वन प्रक्षेत्र में केंदू पत्ता तोड़ने पर पांबदी जारी रहेगी. गौरतलब है […]
भभुआ : कैमूर के टकसाल से प्रचलित केंदू पत्ता का व्यवसाय एक बार फिर से जिले के वन प्रक्षेत्र एरिया में खोल दिया गया है. भभुआ और चैनपुर रेंज के तीन फाड़ियों का वन विकास निगम द्वारा टेंडर कर दिया गया है. लेकिन, वन प्रक्षेत्र में केंदू पत्ता तोड़ने पर पांबदी जारी रहेगी. गौरतलब है कि अकूत प्राकृतिक संपदाओं से भरा हुआ कैमूर का वन प्रक्षेत्र पहले यहां के लोगों के लिए आर्थिक उपार्जन का एक बड़ा श्रोत साबित होता रहा था. इसमें बीड़ी बनाने के प्रयोग में लाया जाना वाला केंदू पत्ता भी शामिल था. इसके बारे में कहा जाता रहा कि कैमूर के इस टकसाल को जिसने भी हाथ लगाया, उसकी आर्थिक स्थिति देखते ही देखते बुलंदी की ओर चल पड़ी. लेकिन, सरकार द्वारा लगभग पांच साल पहले केंदू पत्ता तोड़ने पर पूर्ण पांबदी लगा दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










