पुण्यतिथि पर याद किये गये सुभाष बाबू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कई राजनीतिक दल के लोग व बुद्धिजीवी हुए शामिल भभुआ नगर. सोमवार को शहर से सटे बेतरी गांव स्थित सुभाष चंद्र कॉम्पलेक्स में पूर्व मुखिया व कम्युनिस्ट नेता सुभाषचंद्र सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर स्मृति दिवस का आयोजन हुआ. इस मौके पर कई राजनीतिक दलों के लोग व बुद्धिजीवियों ने सभा में शामिल होकर सुभाष […]
विज्ञापन
कई राजनीतिक दल के लोग व बुद्धिजीवी हुए शामिल
भभुआ नगर. सोमवार को शहर से सटे बेतरी गांव स्थित सुभाष चंद्र कॉम्पलेक्स में पूर्व मुखिया व कम्युनिस्ट नेता सुभाषचंद्र सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर स्मृति दिवस का आयोजन हुआ. इस मौके पर कई राजनीतिक दलों के लोग व बुद्धिजीवियों ने सभा में शामिल होकर सुभाष बाबू के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की, जिसकी अध्यक्षता जयप्रकाश सिंह ने की.
संचालन बिग्गु शर्मा ने किया. सभा में उपस्थित बिहार राज्य भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से कार्यकारिणी सदस्य विजय नारायण मिश्र ने सुभाषचंद्र सिंह को ईमानदार व कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता बताया. सभा में उपस्थित गण्यमान्य लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला. पूर्व उपमुखिया रामप्रसाद सिंह ने उनके जुझारू व्यक्तित्व की सराहते करते हुए सभी के लिए प्रेरणाश्रोत बताया.
स्मृति दिवस में स्व सुभाषचंद्र सिंह की पत्नी डॉ कमला सिंह, पुत्र सोनल सुभाष, पुत्रवधु संगीता सिंह, पुत्री काम्या सुभाष, विभा पटेल के अलावे जदयू के चंद्रप्रकाश आर्य, माध्यमिक शिक्षक संघ के बद्री नारायण सिंह, पटेल सेवा संघ के दाउजी पटेल, अमरदेव सिंह, नसीम अंसारी, रामेश्वर सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










