आग से महिला व किशोरी झुलसी

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : सोमवार की सुबह घर में गैस पर खाना बनाने के दौरान दो जगहों पर एक महिला व एक 15 वर्षीय किशोरी झुलस कर घायल हो गयी. घटना के बाद दोनों जख्मी को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, यहां जख्मी महिला व किशोरी का इलाज भर्ती कर चल रहा […]

विज्ञापन
भभुआ सदर : सोमवार की सुबह घर में गैस पर खाना बनाने के दौरान दो जगहों पर एक महिला व एक 15 वर्षीय किशोरी झुलस कर घायल हो गयी. घटना के बाद दोनों जख्मी को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, यहां जख्मी महिला व किशोरी का इलाज भर्ती कर चल रहा है. जानकारी के अनुसार, जख्मी किशोरी भभुआ थाना क्षेत्र के ददरा निवासी लालबाबू राम की पुत्री रुचि कुमारी बतायी जाती है. इस मामले में परिजनों ने बताया कि सुबह गैस पर खाना बना रही थी.
इसी दौरान उसके दुपट्टे में आग की लपटें पकड़ ली और देखते ही देखते पूरा शरीर आग के आगोश में आ गया, जिससे वह जल कर बुरी तरह जख्मी हो गयी. दूसरी तरफ भगवानपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया गांव की इंदु देवी, पति सुखराम सोमवार की सुबह खाना बनाने के लिए गैस का चूल्हा जलाने पर आग पकड़ लिया और महिला जख्मी हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन