ePaper

बिहार बोर्ड की कोचिंग में पढ़ाने के एक्सपर्ट शिक्षक इस दिन तक करें आवेदन, जानें कितना मिलेगा वेतन

Updated at : 05 Jul 2023 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार बोर्ड की कोचिंग में पढ़ाने के एक्सपर्ट शिक्षक इस दिन तक करें आवेदन, जानें कितना मिलेगा वेतन

मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति विद्यार्थियों के लिए मुफ़्त कोचिंग की सुविधा शुरू कर रहा है. इस कोचिंग में पढ़ाने के लिए शिक्षकों की जरूरत है. जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं.

विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) छात्र- छात्राओं को मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए नि:शुल्क कोचिंग शुरू कर रहा है. इस कोचिंग में पढ़ाने के लिए एक्सपर्ट शिक्षकों से आवेदन मांगे गये हैं. आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है. आवेदन की अंतिम तिथि अब नौ जुलाई है.

12 जुलाई को होगा साक्षात्कार

आवेदन करने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को आगे के प्रोसेस के लिए 11 जुलाई को इमेल व मोबाइल पर मैसेज चला जायेगा. इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 12 जुलाई को होगा. इसमें डेमो कक्षाएं आयोजित करायी जायेंगी. समिति ने कहा है कि मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी सब्जेक्ट के योग्य शिक्षक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

इस लिंक से करें आवेदन

इच्छुक शिक्षक आवेदन http://biharboardonline.bihar.gov.in या http://secondary.biharboardonline.com/ पर या https://coaching.biharboardonline.com पर जाकर कर सकते हैं.

दो लाख रुपये प्रति माह तक मानदेय

शिक्षकों को आवेदन में शैक्षणिक योग्यता के साथ अनुभव का उल्लेख भी करना होगा. सैलरी स्लिप भी इसमें लगाना होगा. इसमें योजना में सेलेक्ट हुए शिक्षकों को पार्ट टाइम के तौर पर रखा जायेगा. सप्ताह और घंटों के अनुसार उन्हें मानदेय दिया जायेगा. मानदेय दो लाख रुपये प्रति माह तक दिया जायेगा. कार्य संतोषप्रद रहने पर प्रत्येक वर्ष अवधि में विस्तार किया जायेगा.

Also Read: भागलपुर-ढाकामोड़-भलजोर NH-133E का होगा फोरलेन चौड़ीकरण, झारखंड और पश्चिम बंगाल से कनेक्टिविटी होगी बेहतर

घंटे के आधार पर ली जाएगी सेवा

वहीं, कुछ शिक्षकों को पार्ट टाइम के आधार पर भी रखा जायेगा, जिन्हें प्रति कक्षा डेढ़ घंटे के लिए दो हजार रुपये दिये जायेंगे. मुफ्त कोचिंग में पढ़ाने के साथ ये शिक्षक और भी कहीं पढ़ा सकते हैं. सेलेक्ट होने वाले शिक्षकों को पूरे टाइम इंगेज नहीं किया जायेगा. प्रति सप्ताह निर्धारित घंटों के आधार पर सेवा ली जायेगी. जेइइ मेन, जेइइ एडवांस्ड व नीट यूजी के एक्सपर्ट शिक्षक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन