जहानाबाद में खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से LIC एजेंट की मौत, धान की फसल देखने गये थे अवधेश

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन एवं सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में धान की फसल देखने खेत गए LIC एजेंट अवधेश प्रसाद मंडल की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन

जहानाबाद. काको थाना क्षेत्र के सुखदेव बिगहा गांव में खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक एलआईसी एजेंट की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव निवासी अवधेश प्रसाद मंडल के रूप में हुई है. वे एलआईसी एजेंट होने के साथ-साथ खेती-बाड़ी का काम भी करते थे. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन

धान की फसल देखने खेत गये थे अवधेश प्रसाद मंडल

मृतक के भाई विनय कुमार विद्यार्थी ने बताया कि धान का सीजन होने के कारण अवधेश प्रसाद मंडल शुक्रवार की सुबह खेत में लगी फसल देखने गये थे. खेत में पहले से बिजली का तार गिरा हुआ था, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी. खेत में पहुंचने के दौरान वे तार के संपर्क में आ गये और तेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गये.

रोते बिलखते परिजन एवं सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
रोते बिलखते परिजन एवं सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर जुट गये. ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करायी. इसके बाद अवधेश प्रसाद मंडल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है.

खेत में बिजली का तार गिरने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी

ग्रामीणों ने खेत में बिजली का तार गिरने के बावजूद समय पर उसे नहीं हटाये जाने को लेकर नाराजगी जतायी है. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है.

जहानाबाद में SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, पीएम मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन