जहानाबाद में श्रावणी महोत्सव का रंग, बच्चों ने दिया वृक्षारोपण और जल संरक्षण का संदेश

Updated:
विज्ञापन

पौधारोपण करते लोग | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद के पीपीएम किड्स स्कूल में श्रावणी महोत्सव के दौरान बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जल संचयन का संदेश दिया।

विज्ञापन

पीपीएम किड्स स्कूल में श्रावणी महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, उल्लास और पर्यावरण चेतना के साथ किया गया. सावन के पावन महीने को समर्पित इस कार्यक्रम में संस्कृति, भक्ति और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम देखने को मिला. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात भूषण श्रीवास्तव, हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुनील कुमार सिंहा, संत कोलंबस स्कूल के निदेशक राकेश कुमार, पीपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल के अध्यक्ष एवं वृक्ष मित्र संस्था के संयोजक डॉ. एसके सुनील तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. इंदु कश्यप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बच्चों ने सावन की कजरी और मल्हार पर दी प्रस्तुति

श्रावणी महोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सावन की परंपरा को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया. बच्चों ने कजरी और मल्हार गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती के स्वरूप में सजे बच्चों की झांकियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया.

साइबर क्राइम और बेटी बचाओ का दिया संदेश

कार्यक्रम में बच्चों ने मनोरंजन के साथ सामाजिक जागरूकता का भी संदेश दिया. बच्चों ने साइबर क्राइम, मोबाइल के दुरुपयोग और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे मुद्दों पर रोल-प्ले प्रस्तुत किया. इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अभिभावकों को डिजिटल सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया.

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण

कार्यक्रम के दूसरे चरण में वृक्ष मित्र संस्था के तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया. इस दौरान आम, नीम, पीपल और अशोक के पौधे लगाए गए. पूर्व डीएसपी प्रभात भूषण श्रीवास्तव ने स्वयं पौधा लगाकर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है.

सावन में पौधारोपण को बताया विशेष

वृक्ष मित्र संस्था के संयोजक डॉ. एसके सुनील ने कहा कि संस्था कई वर्षों से जहानाबाद को हरा-भरा बनाने के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सावन में लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष ध्यान देना चाहिए. बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया.

जल संरक्षण को लेकर बच्चों ने लिया संकल्प

श्रावणी महोत्सव के दौरान जल संरक्षण पर भी विशेष चर्चा की गई. अतिथियों ने बताया कि सावन में वर्षा जल का संचय करना आसान होता है. बच्चों को ‘जल है तो कल है’ का संदेश देते हुए रेन वाटर हार्वेस्टिंग, तालाबों की सफाई और पानी की बर्बादी रोकने के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान बच्चों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलायी गयी.

पौधारोपण करते लोग | Prabhat Khabar Network
पौधारोपण करते लोग | Prabhat Khabar Network

महिलाओं से जल बचाने की अपील

डॉ. इंदु कश्यप ने कहा कि महिलाएं घर में जल की सबसे बड़ी संरक्षक होती हैं. इसलिए महिलाओं को पानी के सदुपयोग और संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए. उन्होंने कहा कि जल की हर बूंद को बचाने की आदत भविष्य में जल संकट को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

पर्यावरण और संस्कृति बचाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों ने मिलकर पर्यावरण बचाने, जल संरक्षण करने और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिकाओं ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य ने किया.

अरवल में मिड-डे मील में कीड़े मिले, बच्चों ने फेंका खाना, डीएम ने दिया FIR का आदेश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन