चुनाव में नीतीश गरीबों को रोकने की कर रहे साजिश
जहानाबाद,सदर : भाकपा -माले के राज्य स्थाई समिति के सदस्य एवं अरवल -जहानाबाद के जिला सचिव महानंद एवं श्री निवास शर्मा ने संयुक्त रूप् से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नगर निकाय चुनाव में नीतीश सरकार द्वारा तुगलकी फरमान जारी किये है एवं अनावश्यक शर्त थोपे है जिस तरह के शर्त व कानून नगर […]
जहानाबाद,सदर : भाकपा -माले के राज्य स्थाई समिति के सदस्य एवं अरवल -जहानाबाद के जिला सचिव महानंद एवं श्री निवास शर्मा ने संयुक्त रूप् से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नगर निकाय चुनाव में नीतीश सरकार द्वारा तुगलकी फरमान जारी किये है एवं अनावश्यक शर्त थोपे है जिस तरह के शर्त व कानून नगर निकाय चुनाव में बनाया गया है जिससे गरीबों को चुनाव में भाग लेने से सरकार ने रोकने की साजिश रची है.यह लोकतंत्र के खिलाफ है तथा लोकतांत्रिक अधिकारो का हनन है.
उन्होने कहा कि नीतीश कुमार के इस तरह के कानून से गरीबों पर लोकतांत्रिक अधिकारो पर हमला है .नो ड्यूज सार्टिफिकेट ,होल्डिंग टैक्स समेत कई तरह के टैक्स वसूली का जरिया चुनाव में हिस्सेदारी वालों से क्यो लिया जा रहा है.यह संविधान में मिले अधिकारों का उल्लंघन है. गरीबों के संतान का आधार कार्ड बनना जरूरी नही है.उन्होने कहा कि नीतीश कुमार समेत सत्ता में बैठे सभी नेता बाबा साहेब का गुणगान करेगें और गरीब -पिछड़ो को एकजूट होने की बात करेगें .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










