राम विवाह पर निकाली गयी झांकी

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के राजाबाजार मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में राम विवाह का आयोजन किया गया. राम विवाह में सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए तथा जय श्रीराम की जयकारा लगाते रहे. राम विवाह को लेकर शहर में एक झांकी भी निकाली गयी. जिसमें शामिल भक्त पूरे शहर में घूम-घूमकर लोगों को राम विवाह […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के राजाबाजार मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में राम विवाह का आयोजन किया गया. राम विवाह में सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए तथा जय श्रीराम की जयकारा लगाते रहे. राम विवाह को लेकर शहर में एक झांकी भी निकाली गयी. जिसमें शामिल भक्त पूरे शहर में घूम-घूमकर लोगों को राम विवाह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.

झांकी में भगवान राम सीता तथा लक्ष्मण के रूप धारण किये कलाकार लोगों का मन मोह रहा था. भगवान श्रीराम को देखकर कई स्थानों पर भक्त उसकी आरती उतारते तथा पूजा करते दिखे. शहर में घुूम घूमकर शहरवासियों को राम विवाह के आयोजन से अवगत कराया गया. वहीं हनुमान मंदिर में धूमधाम के साथ राम विवाह संपन्न हुआ. इस मौके पर मुहल्ले की बड़ी संख्याओं में उपस्थित महिलाओं ने मंगलगीत गाती रहीं. वहीं पुरुष भक्त जय श्रीराम का जयकारा लगाते रहे. राम विवाह देखने के लिए शहर के कई मुहल्ले से लोग एकत्रित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन