नकद रुपये व मोबाइल फोन समेत हजारों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के शेखआलमचक मोहल्ले के निवासी मो.अनवर आलम के घर में रविवार की रात चोरी हो गयी . चोर उनके घर से पांच हजार रुपये नकद और छह मोबाइल फोन चुरा कर ले भागे. इस घटना के सिलसिले में गृहस्वामी ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. खबर […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के शेखआलमचक मोहल्ले के निवासी मो.अनवर आलम के घर में रविवार की रात चोरी हो गयी . चोर उनके घर से पांच हजार रुपये नकद और छह मोबाइल फोन चुरा कर ले भागे. इस घटना के सिलसिले में गृहस्वामी ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. खबर के अनुसार उक्त व्यक्ति अपने परिवार के साथ रात में खाना खाने के बाद सो गये थे.

रात में चोरों का गिरोह उनके घर में घुसा और कमरे में रखे रुपये और मोबाइल फोन के छह सेट ले भागे. सुबह घर के लोग जब जगे तब उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई . घर में रखा सामान बिखरा पड़ा था. चोर घर के छत पर भी कुछ सामान को ले जाकर फेंक दिया था. थाने में मामला दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन