ग्रामीण इलाके में दंत चिकित्सा शिविर से गरीबों को लाभ : जिप अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद ( नगर) : काको प्रखंड के उच्च विद्यालय बढ़ौना के प्रांगण में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शांति डेंटल हॉस्पिटल द्वारा आयोजित शिविर का उद्घाटन जिप अध्यक्ष आभा रानी ने किया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाके में दंत चिकित्सा शिविर के आयोजन से गरीबों को काफी लाभ होता है. उन्होंने इस तरह […]

विज्ञापन

जहानाबाद ( नगर) : काको प्रखंड के उच्च विद्यालय बढ़ौना के प्रांगण में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शांति डेंटल हॉस्पिटल द्वारा आयोजित शिविर का उद्घाटन जिप अध्यक्ष आभा रानी ने किया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाके में दंत चिकित्सा शिविर के आयोजन से गरीबों को काफी लाभ होता है.

उन्होंने इस तरह के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी तथा उन्हें आश्वस्त किया कि वे अपनी समस्या लेकर उनके कार्यालय में आयें. शिविर में डाॅ कौशल कुमार तथा डाॅ अमरजीत कुमार द्वारा 213 मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया गया. मरीजों को परामर्श एवं मुफ्त दवाएं दी गयीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन