भटके बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : कल्पा ओपी क्षेत्र के जामूक गांव के पास भटक कर आया 12 वर्षीय एक बालक को पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाया. ग्रामीणों ने कल्पा पुलिस को सूचना दी कि एक लड़का कहीं से भटक कर जामूक गांव के पास आ गया है. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और लड़के को अपने संरक्षण […]

विज्ञापन

जहानाबाद : कल्पा ओपी क्षेत्र के जामूक गांव के पास भटक कर आया 12 वर्षीय एक बालक को पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाया. ग्रामीणों ने कल्पा पुलिस को सूचना दी कि एक लड़का कहीं से भटक कर जामूक गांव के पास आ गया है. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और लड़के को अपने संरक्षण में ओपी में लाया.

उससे पूछताछ के दौरान पता चला कि लड़के का नाम भोगल देवान है. वह बेतिया जिले के साची थाना क्षेत्र के पुमपुमवा गांव के निवासी मुस्लिम देवान का पुत्र है. नाम पता मिलने के बाद कल्पा ओपी प्रभारी लाल बहादुर यादव ने उसके परिजनों से संपर्क साधा. सूचना पाकर उसके पिता यहां आये और अपने पुत्र को देखकर आत्म विभोर हो गये. इसके लिए उन्होंने पुलिस को धन्यवाद देते हुए बताया कि उसका बेटा गांव से भटक गया था. उसके घरवालों को बुरा हाल था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन