30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पूरे विधि-विधान से की गयी गोवर्धन पूजा

जहानाबाद(नगर) : जिले में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनायी गयी. इस मौके पर गो-पालकों ने पूरे विधि-विधान के साथ गो माता की पूजा की. गोवर्धन पूजा के मौके पर जिले के कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. इधर अरवल जिले में भी उत्सवी माहौल में गोवर्धन पूजा की गयी. इसको लेकर […]

जहानाबाद(नगर) : जिले में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनायी गयी. इस मौके पर गो-पालकों ने पूरे विधि-विधान के साथ गो माता की पूजा की. गोवर्धन पूजा के मौके पर जिले के कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. इधर अरवल जिले में भी उत्सवी माहौल में गोवर्धन पूजा की गयी.

इसको लेकर अपने-अपने गांवों में निर्मित गोवर्धन पर्वत के समीप वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गो माता की पूजा -अर्चना की . इस अवसर पर कई गोवर्धन पर्वत के समीप पूजा समिति के द्वारा आरती मंगल के साथ-साथ भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया. गोवर्धन पूजा के दौरान लोगों ने पूजा-अर्चना के बाद गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा भी की. मुख्यालय शहर के ओकरी में गोवर्धन पर्वत के समीप पूजा-अर्चना की गयी. इसके अलावा बख्तारी, बाजितपुर, इटवां, खोखड़ी रोजापर चिरायाटाड़ मोथा सहित अन्य जगहों पर गाेवर्धन पूजा की गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें