40 ईंंट-भट्ठा संचालकों के पास है विभाग का लाइसेंस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2017 6:13 AM
विज्ञापन
96 ईंट भट्ठा संचालकों को किया गया था डिफॉल्टर जहानाबाद सदर : यूं तो जिले में 140 ईंट-भट्ठा संचालित हो रहा है. मगर खनन विभाग द्वारा महज 40 ईंट-भट्ठा संचालक के पास ही खान विभाग का लाइसेंस निर्गत है. 96 ईंट-भट्ठा संचालकों ने खनन विभाग में टैक्स जमा नहीं किया था जिसे खान विभाग ने […]
विज्ञापन
96 ईंट भट्ठा संचालकों को किया गया था डिफॉल्टर
जहानाबाद सदर : यूं तो जिले में 140 ईंट-भट्ठा संचालित हो रहा है. मगर खनन विभाग द्वारा महज 40 ईंट-भट्ठा संचालक के पास ही खान विभाग का लाइसेंस निर्गत है. 96 ईंट-भट्ठा संचालकों ने खनन विभाग में टैक्स जमा नहीं किया था जिसे खान विभाग ने डिफॉल्टर घोषित कर दिया है. यही नहीं टैक्स जमा नहीं करने वाले ईंट-भट्ठा संचालकों के खिलाफ खनन विभाग ने विभिन्न थाना क्षेत्र में प्राथमिकी भी दर्ज करायी थी तथा सर्टिफिकेट केस भी किया था, जिसके बाद एक ईंट-भट्ठा संचालक की गिरफ्तारी भी हुई तथा जिला नीलाम -पत्र पदाधिकारी ने तीस ईंट-भट्ठा संचालकों को गिरफ्तारी करने का भी निर्देश जारी किया है.
हालांकि विभाग द्वारा सर्टिफिकेट केस करने तथा प्राथमिकी दर्ज करने के बावजूद भी इन ईंट-भट्ठा पर धड़ल्ले से ईंट का व्यापार हो रहा है. यही नहीं खनन विभाग ने सभी ईंट-भट्ठा संचालकों को प्रदूषण सर्टिफिकेट लेने का सख्त निर्देश दिया था, लेकिन महज आठ ईंट-भट्ठा संचालकों ने ही प्रदूषण सर्टिफिकेट ले सका. अन्य ईंट-भट्ठा का संचालक बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट लिए ही हो रहा है.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
सभी ईंट-भट्ठा संचालकों को प्रदूषण सर्टिफिकेट लेने का निर्देश दिया गया है. साथ ही जो ईंट-भट्ठा के संचालक विभाग के टैक्स जमा नहीं किये हैं. उन पर विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है.
मधुसूदन उपाध्याय, जिला खनन पदाधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










