ओवरटेक कर बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : एनएच 83 पर जहानाबाद और पटना जिले के सीमाना क्षेत्र नदौल के समीप मंगलवार की रात अपराधियों ने अमरेंद्र कुमार नामक एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया. जख्मी व्यक्ति पटना के कदमकुआं का निवासी बताया गया है. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया […]

विज्ञापन

जहानाबाद : एनएच 83 पर जहानाबाद और पटना जिले के सीमाना क्षेत्र नदौल के समीप मंगलवार की रात अपराधियों ने अमरेंद्र कुमार नामक एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया. जख्मी व्यक्ति पटना के कदमकुआं का निवासी बताया गया है. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति एक प्राइवेट वाहन पर सवार होकर गया से पटना जा रहा था. अपराधियों का दल उसका पीछा कर रहा था.

जब उसकी गाड़ी नदौल के समीप पहुंची इसी दौरान पीछा कर रहे अपराधियों ने ओवरटेक कर गोली मार दी जिससे वह जख्मी हो गया. स्थिति भांपते हुए ड्राइवर ने गाड़ी को पीछे की ओर कर लिया और एक टेंपोचालक से नगर थाने का पता पूछ कर पुलिस को आपबीती सुनायी. रात में ही सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. फिलहाल यह बताया जा रहा है कि लूटपाट करने के उद्देश्य से अपराधियों ने हिंसक हमला किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन