डकैती की योजना बना रहे छह गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : नगर थाना क्षेत्र के इरकी ग्रिड के समीप से डकैती की योजना बना रहे छह अपराधियों को शुक्रवार की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में नगर थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : नगर थाना क्षेत्र के इरकी ग्रिड के समीप से डकैती की योजना बना रहे छह अपराधियों को शुक्रवार की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में नगर थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर अपराध की योजना बना रहे छह अपराधियों को धर दबोचा.

पकड़े गये अपराधियों में अरवल जिले के करपी थाना खेत्र के बेलौरा निवासी महेश यादव का पुत्र विमलेश कुमार, किंजर थाना क्षेत्र के नगला निवासी विशाल सिंह का पुत्र रघु कुमार, कुर्था थाना क्षेत्र के नदौरा निवासी स्व सूदर्शन सिंह का पुत्र विकास कुमार, मखदुमपुर थाना क्षेत्र के महेवा निवासी मिथलेश कुमार का पुत्र सुजीत कुमार उर्फ टनक, बराबर पर्यटन थाना अंतर्गत विशुनपुर ओपी क्षेत्र के आरीपुर निवासी स्व रामईश्वर पासवान का पुत्र ब्रजेश पासवान तथा नगर थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर निवासी रामप्रवेश यादव का पुत्र हरिओम कुमार शामिल है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 7.65 एमएम का एक पिस्टल, चार देशी पिस्टल, 7.65 एमएम का 10 कारतूस, 315 बोर का आठ कारतूस , सात मोबाइल तथा तीन मोटरसाइकिल ने पुलिस ने बरामद किया है.

अपराधियों के पास से मिली तीन मोटरसाइकिल में दो काले रंग की पल्सर तथा एक स्पलेंडर प्लस है. इस संबंध में नगर थाना में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अभियान अनिल कुमार सिंह तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गये अपराधी एनएच पर लूट की योजना बना रहे थे. अपराधियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि इरकी ग्रिड से उत्तर एनएच 83 से पश्चिम जाने वाली कच्ची सड़क पर अपराधियों का जमावड़ा लगा है.

एसपी के निर्देश पर की गयी छापेमारी में इन अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है. पिछले वर्ष शहर की बहुचर्चित मंटू हत्याकांड में भी हरिओम कुमार का नाम आया था. मंटू हत्याकांड में चालक की भूमिका हरिओम द्वारा निभाया गया था. इसकी जानकारी देते हुए एएसपी अभियान ने बताया कि गिरफ्तार हरिओम की अन्य अपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी पुलिस द्वारा निकाली जा रही है.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार विकास कुमार पर कुर्था थाना में हत्या तथा बैंक लूटकांड का मामला दर्ज है. अपराधियों की हिस्ट्री निकाली जा रही है कि कौन-कौन से अपराधी किस-किस मामले में संलिप्त हैं. एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. अपराधियों ने कई मामलों में अपनी संलिप्तता भी स्वीकारी की है.

ये अधिकारी थे शामिल : एसपी को मिले गुप्त सूचना के बाद की गयी छापेमारी में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. एएसपी तथा एसडीपीओ के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में नगर थानाध्यक्ष एसके शाही, पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार, राजीव रंजन, सहायक अवर निरीक्षक नंद किशोर सिंह, सिपाही कमलेश कुमार, अरूण रंजन, चंदन कुमार, संजय रविदास, शैलेंद्र दोराई गुरु, उपेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, राधेकांत शर्मा आदि शामिल थे.
निशानदेही पर धनगावां गांव में हुई छापेमारी
गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस द्वारा नगर थाना क्षेत्र के धनगावां गांव में छापेमारी की गयी. छापेमारी में धनगावां गांव से एक इंडिका कार बरामद हुई है. कार में रखी हुई एक कार्टून शराब भी मिली है. गिरफ्तार अपराधियों के ने बताया कि बरामद कार चोरी का है .वहीं बरामद तीनों मोटरसाइकिल भी चोरी की होने की संभावना है.
गलियाें का नहीं हुआ पक्कीकरण
अरवल़ नगर पर्षद के वार्ड 21 की सात हजार की आबादी को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिला क्षेत्र का प्रमुख बाजार बैदराबाद भी अतिक्रमण का शिकार हो रहा है, जो वार्ड 21 का मुख्य भाग है. वार्ड क्षेत्र के नाली और गलियों का भी पक्कीकरण का कार्य नहीं कराया जा सका है. इसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कीचड़मय रास्ते के साथ दुर्गंध का वातावरण कायम रहता है. बैदराबाद बाजार के बीच से गुजरने वाली सड़क के किनारे अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या से लोग ग्रसित रहते हैं. वार्ड क्षेत्र के मुख्य बाजार में हमेशा सड़ांध को वातावरण कायम रहता है.
वहीं सभी घरों में शौचालय नहीं रहने के कारण लोग बाहर में शौच करते हैं. वार्ड क्षेत्र में एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं बनाया गया है. उक्त वार्ड में एक मध्य विद्यालय है, जिसमें छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं. एक आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किया जा रहा है, लेकिन वह किराये के मकान में चलता है. घरों के पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध नहीं होने के कारण गलियों में पानी के जमाव से लोग त्रस्त हैं.
बिजली बिल में गड़बड़ी के कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है. स्वच्छता अभियान के तहत अभी तक 45 घरों में शौचालय बनाया गया है. सभी घरों में बिजली पहुंचाने के लिए समुचित मात्रा में पोल व तार उपलब्ध नहीं कराये गये हैं.
वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन की राशि लाभुकों के खाते में उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थानीय प्रशासन के प्रति लोगों में गुस्सा है. इंदिरा आवास के लाभ से भी लाभुक वंचित हो रहे हैं. वार्ड क्षेत्र की समस्याओं में प्रमुख पानी की निकासी की है, जिसके लिए कई बार स्थानीय लोगों ने आवाज उठायी है.
वार्ड क्षेत्र के मुख्य बाजार में अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति कायम हो जाती है. इसलिए शीघ्र अतिक्रमण मुक्त होना चाहिए.भोला मियां
सभी गलियों और नाली के पक्कीकरण के साथ पानी का निकासी की व्यवस्था होना चाहिए. यह व्यवस्था नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी होती है.
चंद्रदीप चौधरी
वार्ड क्षेत्र में राशि की उपलब्धता के अनुसार विकास कार्य किया जा रहा है. फिर भी विकास कार्यों के लिए हमेशा प्रयासरत रहता हूं.
ज्योति रंजन कुमार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन