320 आंगनबाड़ी केंद्रों का अपना भवन नहीं
जहानाबाद (सदर) : जिले के अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन नियमित रूप से नहीं हो रहा है. किसी केंद्र से सेविका गायब रहती है, तो किसी केंद्र से सहायिका. सीडीपीओ व सुपरवाइजर द्वारा भले ही आंगनबाड़ी केंद्रों का सही से संचालन होने का बात कही जाती है, लेकिन सच्चाई इसके उलट है. डीएम द्वारा जब […]
जहानाबाद (सदर) : जिले के अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन नियमित रूप से नहीं हो रहा है. किसी केंद्र से सेविका गायब रहती है, तो किसी केंद्र से सहायिका. सीडीपीओ व सुपरवाइजर द्वारा भले ही आंगनबाड़ी केंद्रों का सही से संचालन होने का बात कही जाती है, लेकिन सच्चाई इसके उलट है. डीएम द्वारा जब भी जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच करायी गयी, तो अधिकतर केंद्रों से सेविका व सहायिका गायब मिलीं.
वहीं, अधिकतर केंद्रों पर पोषाहार वितरण में भी अनियमितता की शिकायत मिलती रही है. ज्ञात हो कि जहानाबाद जिले में 999 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं, जिनमें 679 आंगनबाड़ी केंद्र ही सरकारी भवन में संचालित हो रहे हैं. 320 आंगनबाड़ी केंद्रों का अब तक अपना भवन नसीब नहीं हुआ है तथा किराये के भवन में चल रहे हैं. इससे प्रतिमाह सरकार का लाखों रुपये किराया के मद में खर्च हो रहा है. जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या 999 है, जिनमें 997 सेविका व 929 सहायिका कार्यरत हैं. ऐसे में ऐसे में केंद्रों का बेहतर संचालन होने का प्रशासन का दावा खोखला साबित हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










