ePaper

बिहार दिवस पर तलत अजीज और जावेद अली बिखेरेंगे अपनी जादुई आवाज का जलवा, यहां जानें पूरा कार्यक्रम

Updated at : 18 Mar 2023 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार दिवस पर तलत अजीज और जावेद अली बिखेरेंगे अपनी जादुई आवाज का जलवा, यहां जानें पूरा कार्यक्रम

बिहार दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन 22 मार्च को बालीवुड के जाने -माने गायक जावेद अली और आइपीएस अफसर आलोक राज अपनी प्रस्तुति देंगे. इसके अलावा समारोह के तीसरे दिन 24 मार्च को इंडियन आइडल विजेता सलमान अली और दीपाली सहायक कार्यक्रम प्रस्तुति करेंगी.

विज्ञापन

देश के जाने-माने गजल गायक और संगीतज्ञ तलत अजीज बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. 23 मार्च को एसके मेमोरियल हाल में इन कलाकारों की जादुई आवाज सुनने को मिलेगी. उनके अलावा इस दिन प्रतिभाशाली कलाकार मैथिली ठाकुर भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी.

जावेद अली की जादुई आवाज से बंधेगा समां

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बिहार दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन 22 मार्च को बालीवुड के जाने -माने गायक जावेद अली और आइपीएस अफसर आलोक राज अपनी प्रस्तुति देंगे. इसके अलावा समारोह के तीसरे दिन 24 मार्च को इंडियन आइडल विजेता सलमान अली और दीपाली सहायक कार्यक्रम प्रस्तुति करेंगी. इन सभी कलाकारों ने कार्यक्रम में आने के लिए सहमति दे दी है. इसके अलावा कई अन्य कलाकारों के शिरकत करने का अनुमान है.

बिहार दिवस पर होने वाले प्रमुख कार्यक्रम

  • 22 मार्च

  • गायक जावेद अली -गांधी मैदान- रात 08 बजे से 9.30 बजे तक

  • लोक गायक सत्येंद्र कुमार -गांधी मैदान- रात 7.30 बजे से 8 बजे तक

  • कवि सम्मेलन -रविंद्र भवन- शाम 06 बजे से 9.30 बजे

  • सुगम संगीत आलोक राज एवं अन्य -एसकेएम- शाम 06 बजे से 7 बजे तक

  • 23 मार्च

  • लोक गायिका मैथिली ठाकुर -गांधी मैदान – शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक

  • गजल गायक तलत अजीज -एसकेएम- शाम 6 बजे से 7.30 बजे

  • कव्वाली नियाजी ब्रदर्स -एसकेएम- रात 8 बजे से 9.30 बजे

  • इंडियन ओसयन बैंड -गांधी मैदान- रात 8 बजे से 9.30 बजे तक

  • पटना वीमेंस कालेज की छात्राओं की प्रस्तुति -गांधी मैदान- रात 7.30 बजे से 8 बजे

  • मुशायरा कासिम खुर्शीद एवं टीम -रवींद्र भवन- शाम 6 बजे से 7 बजे तक

  • 24 मार्च

  • पार्श्व गायक और गायिका दीपाली सहाय, ऐश्वर्य निगम – गांधी मैदान- शाम 7 बजे से 8.15 बजे

  • पार्श्व गायक सलमान अली -गांधी मैदान- रात 8.45 बजे से 10 बजे

  • रिदम ऑफ बिहार -गांधी मैदान- रात 8.15 बजे से 8.45 बजे तक

  • शास्त्रीय गायिका नलिनी जोशी -एसकेएम- रात 7.10 बजे से 8.10 बजे तक

  • लोक गायिका डॉ. रंचना झा और चंदन तिवारी -रवींद्र भवन- रात 7.10 बजे से 9.30 बजे तक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन