जमीन विवाद में हिंसक झड़प, युवक घायल

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनकियारी पंचायत के कोरिया गांव में जमीन विवाद में हुए हिंसक झड़प में धारदार हथियार से वार कर एक युवक को घायल कर दिया.

विज्ञापन

सोनो. थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनकियारी पंचायत के कोरिया गांव में जमीन विवाद में हुए हिंसक झड़प में धारदार हथियार से वार कर एक युवक को घायल कर दिया. घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. घायल की पहचान कोरिया गांव निवासी जोगेंद्र यादव के रूप में हुई है. घायल युवक की पत्नी सरस्वती देवी ने बताया कि जमीन विवाद में उनके भैसुर जागेश्वर यादव ने जोगेंद्र यादव पर जान मारने की नीयत से टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मामले की सूचना पुलिस को भी दी गयी. घायल जोगेंद्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन