मंडल कारा के बंदी ने फांसी लगा की आत्महत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Sep 2024 10:14 PM
हत्या मामले में काट रहा था सजा
जमुई. मंडल कारा में हत्या मामले में सजा काट रहे एक बंदी ने सोमवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जेल प्रशासन ने बंदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है. मृतक बंदी जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र के कुहिला गांव निवासी तूफानी यादव है. जेल प्रशासन ने घटना की सूचना जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दी है. इसके साथ ही इसकी सूचना बंदी के परिजन को भी दी गयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक तूफानी यादव दो दिनों से डायरिया से पीड़ित था. उसका इलाज मंडल कारा परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा था. सोमवार देर शाम अचानक उसने स्वास्थ्य केंद्र में लगे पंखा में गमछा के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर ली. बताते चलें कि मृतक तूफानी यादव अपने पड़ोसी के बच्चे के हत्या मामले में चार साल से मंडल कारा में सजा काट रहा था. खबर लिखे जाने तक जिले के वरीय पदाधिकारी तथा मृतक के परिजन सदर अस्पताल नहीं पहुंचे थे. शव को लेकर अस्पताल पहुंचे जेल प्रशासन के द्वारा भी कुछ भी बताने से इनकार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










