जनता दरबार में डीएम ने सुनीं जन-समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

आम लोगों की समस्याओं के त्वरित व न्यायसंगत समाधान के उद्देश्य से डीएम नवीन कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया.

विज्ञापन

जमुई. आम लोगों की समस्याओं के त्वरित व न्यायसंगत समाधान के उद्देश्य से डीएम नवीन कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को डीएम ने गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुना. जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व, शिक्षा विभाग, जीविका तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित छह से अधिक मामलों की सुनवाई की गयी. डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पादन केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रहे, बल्कि उसका ठोस परिणाम भी धरातल पर दिखे. उन्होंने कहा कि जन-समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब या कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी. डीएम ने विशेष रूप से राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर भूमि विवादों के निष्पक्ष निपटारे पर जोर दिया, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. डीएम ने कहा कि शासन की मंशा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से त्वरित कार्रवाई के लिए अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी बिरेंद्र कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. मेनका कुमारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन