सोनो : भाजपा ने सोनो प्रखंड में दो मंडल बनाते हुए महेश्वरी को एक अलग मंडल का दर्जा दे दिया है़ जानकारी देते हुए भाजपा कला संस्कृति मंच के क्षेत्रीय प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार जिला स्तरीय बैठक में पार्टी का सांगठनिक विस्तार करते हुए महेश्वरी को अलग मंडल बनाया गया़
इस तरह सोनो प्रखंड में अब दो मंडल हो गए है़ उक्त बैठक में दोनों मंडल में सांगठनिक चुनाव को लेकर मंडल चुनाव प्रभारी को नियुक्त कर दिया गया है़ इधर पार्टी के पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हेतु वर्तमान मंडल अध्यक्ष अभिनन्दन सिंह की अध्यक्षता में सोनो मंडल के चुनाव प्रभारी माधुरी पासवान व महेश्वरी मंडल के चुनाव प्रभारी मनीष पांडेय द्वारा सर्वसम्मति से प्रखंड स्तर पर बैठक कर पंचायत प्रभारियों की सूची जारी किया है़
इन पंचायत प्रभारी की जिम्मेदारी होगी कि वे पंचायत स्तर पर अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे़ बैठक में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कामदेव सिंह, नुनेश्वर साह,राजेंद्र यादव, दिवाकर पांडेय, सुरेश मंडल, उमेश वर्णवाल, बाजो यादव, कैलाश माथुरी, संजय साह, अनोज दास सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे़