बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने बताया कि विधान परिषद चुनाव के परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया है की बिहार की जनता ने लालू नीतीश के अनैतिक गठबंधन को नकार दिया है.
वही भाजपा के जिला मंत्री सोनेलाल पासवान ने कार्यकर्ताओं की संबोधित करते हुए कहा की 18 जुलाई को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जायें. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोरचा के सदस्य महावीर पासवान ने कहा की भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा और कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से भाजपा विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी.इस दौरान महावीर पासवान को राष्ट्रीय अंबेडकर फाउंडेशन का सदस्य बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी. बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता हरदेव सिंह, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अनील दीक्षित, महावीर पासवान, सोनेलाल पासवान, प्रमोद सिंह, प्रखंड अध्यक्ष दिलीप सिंह, सुरेन्द्र पंडित, भाजयुमो अध्यक्ष संतोष केशरी, रंजीत, अशोक केशरी, संजय यादव, अजीत नायक, उदय गुप्ता मौजूद थे.