रीतलाल हत्याकांड सहित कई वारदातों में शामिल हार्डकोर नक्सली बुद्धू गिरफ्तार, सिद्धू कोड़ा के दस्ते का है सक्रिय सदस्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2020 1:00 PM
जमुई : जिला एसटीएफ ने जिले के चकाई थाना क्षेत्र से रीतलाल यादव हत्याकांड सहित कई अन्य वारदातों में शामिल रहे हार्डकोर नक्सली बुद्धन मांझी उर्फ बुद्धू मुसहर को गिरफ्तार किया है. हालांकि, नक्सली के गिरफ्तारी के बाबत किसी भी पुलिस पदाधिकारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है. लेकिन, सूत्रों की मानें तो खैरा […]
जमुई : जिला एसटीएफ ने जिले के चकाई थाना क्षेत्र से रीतलाल यादव हत्याकांड सहित कई अन्य वारदातों में शामिल रहे हार्डकोर नक्सली बुद्धन मांझी उर्फ बुद्धू मुसहर को गिरफ्तार किया है. हालांकि, नक्सली के गिरफ्तारी के बाबत किसी भी पुलिस पदाधिकारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है. लेकिन, सूत्रों की मानें तो खैरा थाना क्षेत्र के रजौन के रहनेवाले नक्सली बुद्धू मांझी को एसटीएफ ने चकाई से गिरफ्तार किया है. साथ ही बुद्धू मांझी से पूछताछ की जा रही है.
मालूम हो कि गिरफ्तार बुद्धू मांझी बिहार-झारखंड सीमावर्ती जोन के हार्डकोर नक्सली सिद्धू कोड़ा के दस्ते का सक्रिय सदस्य है. बीते वर्ष दो जून, 2018 को खैरा थाना क्षेत्र के खिलार गांव में हुए रीतलाल यादव की हत्या मामले में भी वह नामजद अभियुक्त था. उसके खिलाफ खैरा थाना कांड संख्या 210/18 दर्ज किया गया है. साथ ही पंचभुर से हथियार बरामदगी मामले में भी बुद्धू मांझी पर भारतीय दंड विधान संहिता तथा आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है. जानकारी के अनुसार, बुद्धन मांझी पर जिले के चंद्रमंडीह तथा चकाई थाना क्षेत्र में भी कई मामले दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










