बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आया वाहन बाल-बाल बचे सिकंदरा अंचलाधिकारी
Updated at : 07 Aug 2019 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

जमुई : सदर थाना क्षेत्र के जमुई सिंकदरा मुख्य मार्ग स्थित लगमा मोड़ पर 11 बजे दिन में बालू लदा ट्रेक्टर वाहन के चपेट में आकर सिकंदरा प्रखंड के अंचलाधिकारी बिनोद कुमार चौधरी और उनके वाहन का चालक बाल-बाल बच गया. इस घटना में उनके सरकारी वाहन का अगला हिस्सा और ईंजन क्षतिग्रस्त हो गया. […]
विज्ञापन
जमुई : सदर थाना क्षेत्र के जमुई सिंकदरा मुख्य मार्ग स्थित लगमा मोड़ पर 11 बजे दिन में बालू लदा ट्रेक्टर वाहन के चपेट में आकर सिकंदरा प्रखंड के अंचलाधिकारी बिनोद कुमार चौधरी और उनके वाहन का चालक बाल-बाल बच गया.
इस घटना में उनके सरकारी वाहन का अगला हिस्सा और ईंजन क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना पाते ही जमुई सदर अंचलाधिकारी दीपक कुमार आनन-फानन में वहां पहुंचकर सीओ श्री चौधरी का हाल-चाल लिया.
घटना के बाबत अंचालधिकारी श्री चौधरी ने बताया कि अपर समाहर्ता कुमार संजय प्रसाद से मिलकर वापस सिंकदरा अंचल जा रहे थे. मोड़ पर पहुंचते ही उत्तर दिशा से तेज गति से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया. टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर नहर के रास्ते दक्षिणी दिशा में फरार हो गया.
सीओ श्री चौधरी ने बताया कि उक्त दिशा से दो ट्रैक्टर पर बालू लाद कर लाया जा रहा था. आगे वाला ट्रैक्टर चालक मेरे वाहन में टक्कर मारने के बाद फरार हो गया जबकि उसके पीछे रहे दूसरा वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.
जिसे कब्जे में लिया गया है. उन्होंने बताया कि टक्कर मारकर भागने वाला चालक और वाहन के बाबत जानकारी मिल गयी है. पुलिस ने भागने के क्रम में उक्त वाहन को बिठलपुर गांव के पास कब्जे में लिया है. उक्त वाहन सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी जयपाल यादव का है. जबकि चालक भी उसी गांव का राजन यादव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




