हवाई फायरिंग करते हुए भागे अपराधी
आजमनगर : सालमारी ओपी क्षेत्र के रेलवे गेट से पूर्व छठ घाट के पास शुक्रवार की रात 8:15 बजे दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने हथियार के बल पर व्यवसायी को गोली मार लूट की घटना को अंजाम दिया. बाजार स्थित श्री राधे एजेंसी के मालिक आदर्श सिंघानियां पिता अशोक सिंघानियां शुक्रवार की रात […]
आजमनगर : सालमारी ओपी क्षेत्र के रेलवे गेट से पूर्व छठ घाट के पास शुक्रवार की रात 8:15 बजे दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने हथियार के बल पर व्यवसायी को गोली मार लूट की घटना को अंजाम दिया.
बाजार स्थित श्री राधे एजेंसी के मालिक आदर्श सिंघानियां पिता अशोक सिंघानियां शुक्रवार की रात 8:15 बजे एजेंसी को बंद कर अपने कर्मचारियों संग मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे. तभी पीछे से दो सफेद रंग की मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात हथियार बंद अपराधियों ने व्यवसायी पर गोली चलाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया और हवाई फायरिंग करते हुए चलते बने. लूट की वारदात में लाखों रुपये लूट लिए जाने की आशंका लगायी जा रही. वहीं पीड़ित व्यवसायी इस बाबत स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह रहे कि कितनी रकम की लूट हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










