देवघर से पटना के लिए कल से शुरू होगी सीधी फ्लाइट, केवल 1 घंटे में तय होगा सफर, जानें कितना पहुंच गया किराया
Indigo Flight: देवघर से पटना के लिए रविवार को पहली सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है. ये सेवा इंडिगो के द्वारा यात्रियों को पटना और रांची से देवघर जाने के लिए शुरू की जा रही है. बताया जा रहा है कि 26 मार्च को पटना से देवघर और 27 को रांची से देवघर के लिए विमान सेवा शुरू हो रही है.
Indigo Flight: देवघर से पटना के लिए रविवार को पहली सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है. ये सेवा इंडिगो के द्वारा यात्रियों को पटना और रांची से देवघर जाने के लिए शुरू की जा रही है. 26 मार्च को पटना से देवघर और 27 को रांची से देवघर के लिए विमान सेवा शुरू हो रही है. पटना से यात्री अब एक घंटे के अंदर बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने के लिए देवघर पहुंच सकेंगे. यात्रा शुरू होने से ठीक एक दिन पहले विमान का किराया करीब तीन हजार के आसपास पहुंच गया है. पटना से देवघर फ्लाइट से यात्रा करने में यात्री काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं.
आपके शहर में
विमान कंपनी के द्वारा यात्रियों को बड़ी सुविधा दी जा रही है. यात्री अब देवघर से पटना और देवघर से रांची महज एक घंटे में पहुंच सकेंगे. रविवार को देवघर से पटना जाने के लिए इंडिगो की पहली फ्लाइट 6E-7944 देवघर एयरपोर्ट से सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर उड़ान भरेगी. इसके बाद ये फ्लाइट ठीक एक घंटे बाद 12 बजकर 15 मिनट पर पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. फिर यही फ्लाइट पटना से देवघर के लिए दोपहर 12.35 बजे पटना से उड़ान भरेगी. जो देवघर दोपहर 1.35 बजे लैंड करेगी. हालांकि, आज टिकट लेने वाले यात्रियों को इस फ्लाइट में यात्रा करने के लिए करीब तीन हजार रुपये चुकाने होंगे.
Also Read: बिहार पुलिस में दारोगा और सिपाही के 26 हजार पदों पर होगी बंपर बहाली, इस दिन से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
रांची से देवघर जाने के लिए इंगिडो की पहली फ्लाइट 6E-7964 शाम 3.25 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी. जो एक घंटे में शाम 4.25 बजे देवघर में लैंड करेगी. फिर देवघर से रांची जाने के लिए इंडिगो की यही फ्लाइट 6E-7965 एयरपोर्ट से शाम 4.45 बजे उड़ान भरेगी. इसके बाद केवल 55 मिनट में शाम 5.40 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. बताया जा रहा है कि इस रूट पर फ्लाइट का इंतजार यात्रियों को काफी समय से थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए