Indian Railways / IRCTC / Train News : अप मार्ग में बुकिंग, डाउन में ई-आरक्षण नहीं, 11 माह बाद आज चली भागलपुर से मुंबई के लिए ट्रेन

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Feb 2021 12:20 PM

विज्ञापन

इन ट्रेनों में अप मार्ग (भागलपुर) से टिकटों की बुकिंग 31 जनवरी से पूर्व रेलवे के मालदा मंडल की ओर से शुरू कर दी गयी है. लेकिन डाउन मार्ग में इंटरनेट से बुकिंग नहीं हो रही है.

विज्ञापन

भागलपुर. मंगलवार से भागलपुर-लोकमान्य, भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी और जनसेवा एक्सप्रेस स्पेशल बनकर चलेगी.

इन ट्रेनों में अप मार्ग (भागलपुर) से टिकटों की बुकिंग 31 जनवरी से पूर्व रेलवे के मालदा मंडल की ओर से शुरू कर दी गयी है. लेकिन डाउन मार्ग में इंटरनेट से बुकिंग नहीं हो रही है. पूर्व रेलवे के मालदा मंडल की ओर से टिकटों की बुकिंग शुरू होने से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

इस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सोमवार को कई यात्रियों ने फोन करके आरक्षण शुरू कराने की मांग की है.

मालदा मंडल के डीआरयूसीसी सदस्य अभिषेक जैन ने भी इन ट्रेनों में ई-बुकिंग शुरू कराने की मांग की है.

मुंबई, दानापुर व मुजफ्फरपुर की ट्रेनें आज से चलेंगी

इधर 11 माह बाद मंगलवार को भागलपुर से मुंबई, दानापुर और मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेनें चलेंगी. सोमवार को एलटीटी, भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी और जनसेवा एक्सप्रेस के रैक को पूरी तरह रखरखाव के बाद सैनिटाइज्ड किया गया.

मंगलवार को अपने निर्धारित समय से चलेगी. वहीं, डेढ़ माह से रद्द मालदा-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस और हावड़ा-गया का परिचालन भी आज से शुरू होगा.

इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. डीआरएम यतेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेनें चलने से यात्रियों को राहत होगी. उन्होंने यात्रियों से कोविड नियम के तहत सफर करने की अपील की है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन