बिहार में जानलेवा बनी लू: पिता का अंतिम संस्कार करने गये एक बेटे की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2023 1:57 PM
बिहार में रिकार्ड गर्मी और लू का कहर जारी है. बिहार के अलग-अलग जिलों में हीट स्ट्रोक से 40 से अधिक मौतें हो चुकीं हैं. बक्सर में भी गर्मी और लू ने रौद्र रूप धारण कर रखा है. यहां पिता का अंतिन संस्कार करने गये दो बेटे हीट स्ट्रोक की चपेट में आ गये.
बक्सर. बिहार में रिकार्ड गर्मी और लू का कहर जारी है. बिहार के अलग-अलग जिलों में हीट स्ट्रोक से 40 से अधिक मौतें हो चुकीं हैं. बक्सर में भी गर्मी और लू ने रौद्र रूप धारण कर रखा है. यहां पिता का अंतिन संस्कार करने गये दो बेटे हीट स्ट्रोक की चपेट में आ गये. जिससे एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. एक ही दिन बाप-बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि भोजपुर के दीघा गांव निवासी राजनाथ सिंह की लू लगने से मौत हो गई थी. परिवार के लोग दिवंगत राजनाथ सिंह के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए बक्सर पहुंचे थे. राजनाथ सिंह के दो बेटे भी दाह संस्कार में शामिल हुए थे. कड़ी धूप और गर्म हवा से दोनों हिट स्ट्रोक के शिकार हो गये. दाह संस्कार के दौरान ही दोनों बेहोश होकर गिर गये. दोनों भाई के बेहोश होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. आनन फानन में दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरों ने विनय कुमार को पटना रेफर कर दिया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गयी. दूसरे भाई नीरज कुमार का इलाज निजी अस्पताल में जारी है.
इस पूरे मामले में निजी अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर राजीव झा ने बताया कि बीते दो-तीन दिन से लगातार हीट वेव की चपेट में लोग आ रहे हैं. रविवार को एक ही परिवार के दो मरीज आये थे. ये दाह संस्कार में शामिल होने गये थे, जिसमें दोनों वहीं पर गिर गये. हमारे यहां आने से पहले ही एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. दूसरे की स्थिति काफी चिंताजनक थी. मरीज के आने पर बुखार 108 डिग्री थी. अब उसकी स्थिति ठीक है. इधर, श्मशान घाट पर मौजूद ऋषिकेश राय ने बताया कि वह जब आये तब 10-15 की संख्या में लोगों को जलाया जा रहा था. दो घंटा रहने के बाद संख्या 50 तक पहुंच गई. हालांकि इतनी मौतों को लेकर प्रशासनिक पुष्टि नहीं की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










