ePaper

गांधी मैदान के पास बनेगा हैप्पी स्ट्रीट, सड़क पर होंगे मनोरंजक कार्यक्रम, सरकार ने मांगे कोटेशन

Updated at : 22 Jan 2021 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
गांधी मैदान के पास बनेगा हैप्पी स्ट्रीट, सड़क पर होंगे मनोरंजक कार्यक्रम, सरकार ने मांगे कोटेशन

यह हैप्पी स्ट्रीट राजधानी पटना के गांधी मैदान के पास जेपी गोलंबर से लेकर डीएम आवास तक होगी. सड़क पर लगभग 325 मीटर के इस हैप्पी स्ट्रीट का निर्माण पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी करेगी.

विज्ञापन

पटना . स्मार्ट सिटी के तहत राज्य में पहली बार बनने वाले हैप्पी स्ट्रीट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.

यह हैप्पी स्ट्रीट राजधानी पटना के गांधी मैदान के पास जेपी गोलंबर से लेकर डीएम आवास तक होगी.

सड़क पर लगभग 325 मीटर के इस हैप्पी स्ट्रीट का निर्माण पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी करेगी.

नगर विकास व आवास विभाग के निर्देश पर पटना स्मार्ट सिटी की ओर से इसके लिए कोटेशन आमंत्रित किया गया है.

बेहतर कोटेशन देने वाली कंपनी को इसे विकसित करने की जिम्मेदारी मिलेगी. उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

हैप्पी स्ट्रीट शहरी क्षेत्र में सुबह या शाम के समय में एक सड़क विशेष को बंद कर वहां मनोरंजन क्षेत्र विकसित करने का कांसेप्ट है.

इसके तहत शहर के किसी पॉश क्षेत्र में तय समय के लिए वहां गाड़ियों का आवागम बंद कर दिया जाता है.

इसके बाद उस क्षेत्र में बच्चों व आम लोगों के लिए साइकिलिंग, स्कैटिंग, फूड कोर्ट से लेकर मनोरंजन के अन्य साधन विकसित किये जाते हैं.

पटना में भी उसी आइडिया के साथ लोगों के मनोरंजन के लिए हैप्पी स्ट्रीट विकसित करने की योजना है. पटना से पहले अन्य कई शहरों में इसकी शुरुआत हो चुकी है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन