वैशाली DM बोलीं- दुर्घटना में शामिल नाव सरकारी नहीं, बाढ़ के दौरान 6 बड़ी सरकारी और 150 निजी अनुबंध पर थीं
DM वर्षा सिंह
वैशाली के राघोपुर नाव हादसे पर DM का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि दुर्घटना में शामिल नाव सरकारी नहीं थी. बाढ़ के दौरान क्षेत्र में 6 बड़ी सरकारी नावें और 150 निजी नावें अनुबंध पर थीं.
Vaishali Boat Accident : राघोपुर में हुए नाव हादसे को लेकर वैशाली की जिलाधिकारी ने कहा है कि दुर्घटना में शामिल बतायी जा रही नाव सरकारी नहीं थी. उन्होंने बताया कि नाव की पहचान और उससे जुड़े विवरण प्रशासन के पास उपलब्ध हैं और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
सूर्यास्त के बाद नाव चलाने पर रोक
डीएम के अनुसार, नियमों के तहत सूर्यास्त के बाद सरकारी और निजी, दोनों तरह की नावों का संचालन प्रतिबंधित है. हादसे के दिन नाव संचालन के मामले में धारा 163 के उल्लंघन की बात सामने आयी है. प्रशासन इस पहलू पर कार्रवाई कर रहा है.
राघोपुर में 150 निजी नावें अनुबंध पर थीं
जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार राघोपुर प्रखंड में 2016 के बाद सबसे अधिक जलस्तर और भीषण बाढ़ की स्थिति रही. क्षेत्र में छह बड़ी सरकारी नावें उपलब्ध हैं. इसके अलावा बाढ़ आपदा से निपटने के लिए करीब 150 निजी नावों के साथ अनुबंध किया गया था.
नाव की पहचान और दस्तावेजों की जांच
डीएम ने कहा कि सरकारी नावों की पहचान लॉगबुक और अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं से की जा सकती है. इस मामले में नाव मालिक और नाव से संबंधित विवरण प्रशासन के पास मौजूद हैं. हादसे के सभी पहलुओं की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए