हाजीपुर में हथियारों की खरीद-बिक्री करते दो तस्कर गिरफ्तार, 40 हजार की पिस्तौल और 7 कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन

वैशाली एसपी मिडिया को जानकारी देते हुए

Hajipur Arms Smuggling : हाजीपुर के पानापुर लंगा गांव में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित हथियार तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान एक देसी पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद की गई हैं. एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है.

विज्ञापन

Hajipur Arms Smuggling : हाजीपुर के पानापुर लंगा गांव में पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कथित हथियार तस्करी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार दोनों हथियारों की खरीद-बिक्री के लिए एकत्र हुए थे. कार्रवाई के दौरान एक कथित साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस ने मौके से देसी पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, तीन मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पानापुर लंगा में पुलिस ने की घेराबंदी

वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शुक्रवार शाम सदर थाना पुलिस सशस्त्र बल के साथ गश्त और छापेमारी पर थी. इसी दौरान एसटीएफ की टीम से सूचना मिली कि पानापुर लंगा गांव के भुइयां स्थान के पास कुछ लोग कथित तौर पर अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं.

तालाब के पास संदिग्ध हालत में दिखे तीन लोग

सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी की. पुलिस के अनुसार भुइयां स्थान के पीछे तालाब के पास मोटरसाइकिल के नजदीक तीन संदिग्ध व्यक्ति खड़े थे. पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे.

पीछा कर दो आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर दो आरोपितों को पकड़ लिया. तीसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपितों की पहचान राजा कुमार उर्फ लंबांशु राज और दीना पासवान के रूप में की है.

फरार आरोपी की भी हुई पहचान

पुलिस पूछताछ के आधार पर फरार आरोपित की पहचान कुणाल कुमार उर्फ दीवानी उर्फ डीओ सिंह के रूप में बताई गई है. वह पकौली, बिदुपुर थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

पिस्तौल, सात कारतूस और दो मैगजीन बरामद

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से एक देसी पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस और पिस्तौल की दो मैगजीन बरामद हुईं. इसके अलावा तीन एंड्रायड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. घटनास्थल से दो मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने बरामद की हैं.

40 हजार रुपये में हथियार खरीदने की बात सामने आई

पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार राजा कुमार ने बताया कि उसने बरामद देसी पिस्तौल कुणाल कुमार उर्फ दीवानी से 40 हजार रुपये में खरीदी थी. उसने मोटरसाइकिल परिचितों से मांगकर लाने की बात कही है. पुलिस अब हथियार की खरीद-बिक्री के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.

गिरफ्तार राजा कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार राजा कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ बरांटी थाना में मद्यनिषेध और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है. अब पुलिस उसके पुराने मामलों और वर्तमान हथियार बरामदगी के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है.

फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी

पुलिस ने बताया कि तीसरे कथित तस्कर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही बरामद हथियार, मोबाइल फोन और वाहनों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

Also Read : हाजीपुर : लखीसराय की घटना के बाद महनार में बढ़ी सतर्कता, बिना अनुमति झूला लगाने पर कार्रवाई, जानें पूरा मामला


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन