18वीं राज्य स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में शालिनी ने जीता गोल्ड मेडल

Author Rahul Ray|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

गोल्ड मेडल के साथ शालिनी कुमारी

वैशाली की होनहार साइक्लिस्ट शालिनी कुमारी ने 18वीं राज्य स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है. उनकी इस उपलब्धि ने युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत तैयार किया है.

विज्ञापन

Hajipur News: वैशाली जिले की होनहार साइक्लिस्ट एवं हथसारगंज निवासी शालिनी कुमारी ने 18वीं राज्य स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से वैशाली साइक्लिंग संघ के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है. शालिनी कुमारी ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है. उनकी सफलता को जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वैशाली साइक्लिंग संघ ने दी बधाई

वैशाली साइक्लिंग संघ की अध्यक्ष संगीता कुमारी एवं प्रतिनिधि तेजनारायण कुमार ने शालिनी कुमारी को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि शालिनी की यह सफलता केवल वैशाली जिले ही नहीं, बल्कि बिहार के लिए भी गौरव का विषय है. उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रही शालिनी आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी.

युवा खिलाड़ियों के लिए बनीं प्रेरणा

साइक्लिंग संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद शालिनी कुमारी ने अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. उनकी उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी. शालिनी की इस सफलता पर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन