वैशाली: महनार के पलवैया धाम में बाबा गणिनाथ राजकीय मेले की तैयारियों का जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

हसनपुर पलवैया में बाबा गणिनाथ महोत्सव सह राजकीय मेला की तैयारियों का विधायक उमेश कुशवाहा ने लिया जायजा | Prabhat Khabar Network

हाजीपुर के पलवैया धाम में आयोजित होने वाले राजकीय बाबा गणिनाथ महोत्सव की तैयारियों का जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, और निर्बाध व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

विज्ञापन

Hajipur News: महनार प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर उत्तरी स्थित ऐतिहासिक पलवैया धाम में आयोजित होने वाले राजकीय मेला 'बाबा गणिनाथ महोत्सव' की तैयारियों की समीक्षा के लिए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले के सफल व सुरक्षित संचालन से जुड़ी प्रशासनिक व्यवस्थाओं, बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों की बिंदुवार जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजकीय मेले में बिहार सहित पड़ोसी राज्यों से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई, निर्बाध पेयजल आपूर्ति, मुकम्मल प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और सुगम यातायात प्रबंधन को समय रहते पूरी तरह दुरुस्त किया जाए, ताकि मेला पूरी तरह व्यवस्थित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.

प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों ने सुरक्षा खाके से कराया अवगत

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल और प्रखंड प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौके पर मुस्तैद रहे. अधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को मेला परिसर में भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, कंट्रोल रूम की स्थापना और दंडाधिकारियों व पुलिस बल की तैनाती से संबंधित सुरक्षा खाके की विस्तृत जानकारी दी.

निरीक्षण के दौरान कई प्रमुख जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर महनार एसडीओ अंकित कुमार, एसडीपीओ प्रवीण कुमार, डीसीएलआर सुधांशु शेखर, बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ प्रदीप कुमार, आरओ पूजा राय, सुदेश कुमार सिंह, सच्चिदानंद सिंह, राकेश रंजन सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, श्याम राय, रत्नेश सिंह, हरेंद्र पासवान, राणा रणधीर सिंह उर्फ लोहा सिंह, मिथिलेश गुप्ता भोला, सतीश महतो, कार्तिक सिंह, अन्नी, गोलू, मदन सिंह एवं मुकेश राय सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read: हाजीपुर के कौनहारा घाट पर काशी की तर्ज पर हुई गंगा आरती, शंखनाद और घंटियों से गूंजा घाट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन