हाजीपुर : लालगंज में खतरे के निशान से ऊपर गंडक, बाढ़ का खतरा, 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

पिछले वर्ष तेरसिया दियारा का बाढ़ का दृश्य

Vaishali Flood Threat : गंगा और गंडक नदियों के बढ़ते जलस्तर ने वैशाली जिले में बाढ़ की आशंका बढ़ा दी है. लालगंज में गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि हाजीपुर में जलस्तर नियंत्रण में है. प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं और SDRF टीमों को तैनात किया गया है.

विज्ञापन

Vaishali Flood Threat : हाजीपुर में गंगा-गंडक नदियों के बढ़ते जलस्तर ने वैशाली जिले में बाढ़ की चिंता बढ़ा दी है. लालगंज में गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि हाजीपुर में जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है. अगले 48 घंटे में बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने निचले, तटीय और दियारा क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है. तटबंधों की सुरक्षा के साथ SDRF की टीमों को भी रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
हाजीपुर में खतरे के निशान से नीचे बहती गंगा
हाजीपुर में खतरे के निशान से नीचे बहती गंगा

लालगंज में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंडक

22 अगस्त को लालगंज में गंडक नदी का जलस्तर 50.58 मीटर दर्ज किया गया. यहां खतरे का निशान 50.50 मीटर है. यानी नदी का पानी खतरे के निशान से 0.08 मीटर ऊपर बह रहा है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार फिलहाल लालगंज में जलस्तर स्थिर है.

बिदुपुर में राघोपुर में नाव का परिचालन करवाते अधिकारी
बिदुपुर में राघोपुर में नाव का परिचालन करवाते अधिकारी

Hajipur News : हाजीपुर में खतरे के निशान से नीचे है नदी

हाजीपुर में 22 अगस्त को गंडक का जलस्तर 49.38 मीटर दर्ज किया गया. यहां खतरे का निशान 50.32 मीटर है. इस तरह नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 0.94 मीटर नीचे है. हालांकि, अगले 48 घंटे में बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है.

एसडीआरएफ तैनात
एसडीआरएफ तैनात

Hajipur Flood : बारिश ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है. निचले क्षेत्रों, तटीय इलाकों और दियारा क्षेत्रों में अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी में है.

हाजीपुर मे खतरे के निशान से नीचे बहती गंगा  पिछले वर्ष का तेरसिया दियारा का बाढ़ का दृश्य  तेजस्वी यादव | Prabhat Khabar Network
राघोपुर मे कटाव का जायजा लेते तेजस्वी यादव

तटबंधों और सुरक्षा बांधों पर बढ़ी निगरानी

जल संसाधन विभाग के अभियंता, तकनीकी कर्मी और गृह रक्षा वाहिनी के जवान तटबंधों और सुरक्षा बांधों की निगरानी कर रहे हैं. जहां रिसाव या कटाव की आशंका है, वहां स्थानों की पहचान कर आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन का जोर तटबंधों की सुरक्षा और समय रहते जोखिम वाले स्थानों पर कार्रवाई करने पर है.

चार जगहों पर SDRF की तैनाती

संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हाजीपुर, महनार, राघोपुर और लालगंज में SDRF की टुकड़ियों को रणनीतिक रूप से तैनात रखा गया है. जरूरत पड़ने पर इन टीमों का इस्तेमाल राहत और बचाव कार्यों के लिए किया जा सकेगा.

छह अंचल विशेष निगरानी में

गंगा के संभावित प्रभाव को देखते हुए राघोपुर, बिदुपुर, हाजीपुर सदर, महनार, सहदेई बुजुर्ग और देसरी अंचलों को विशेष निगरानी में रखा गया है. अंचल अधिकारियों को लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर तटबंधों, जलभराव वाले स्थानों और निचले इलाकों की स्थिति की जानकारी लेने को कहा गया है.

नावों के परिचालन पर भी प्रशासन की नजर

नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच नावों के परिचालन को लेकर भी विशेष सावधानी बरती जा रही है. नावों में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को सवार करने पर रोक है. राघोपुर के रामपुर गांव, रुस्तमपुर और चकऔसन घाट पर जरूरत के अनुसार नावों की व्यवस्था की गई है.

Image

कटावग्रस्त इलाकों में पहुंचे तेजस्वी यादव

गंगा के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव देर शाम राघोपुर के कटावग्रस्त इलाकों में पहुंचे. उन्होंने तटवर्ती गांवों में स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों तथा अभियंताओं से जलस्तर और कटाव की जानकारी ली.

ग्रामीणों से समन्वय बनाए रखने पर जोर

तेजस्वी यादव ने अधिकारियों से ग्रामीणों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने को कहा. उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इस दौरान तटवर्ती क्षेत्रों में कटाव और बढ़ते जलस्तर को लेकर स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली गई.

प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

जिला प्रशासन ने लोगों से नदी, घाट और तटबंधों के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है. प्रशासन ने लोगों को जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने को कहा है.

आपात स्थिति में इन नंबरों पर दें सूचना

किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र को सूचना दी जा सकती है. प्रशासन की ओर से 06224-260233 और 06224-260234 नंबर जारी किए गए हैं. जरूरत पड़ने पर लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

Also Read : वैशाली: राघोपुर के सैदाबाद में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन