मवेशी व्यापारी हत्याकांड में अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग, पूर्व विधायक पहुंचे पीड़ित परिवार के घर
पीड़ित परिवार से मिलते पूर्व विधायक डॉ मुकेश रोशन | Prabhat Khabar Network
महुआ में मवेशी व्यापारी लक्ष्मण राय की हत्या के बाद पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
Cattle trader murder case : महुआ विधानसभा क्षेत्र में दिनदहाड़े मवेशी व्यापारी लक्ष्मण राय की हत्या और उनके पुत्र को गोली मारकर लूटपाट की घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग तेज हो गयी है. गुरुवार को महुआ के पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन अपने समर्थकों के साथ गोविंदपुर के हुसैनीपुर स्थित मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
आपके शहर में
एसपी से फोन पर की बात
डॉ. मुकेश रौशन ने कहा कि दो दिन पूर्व महुआ-मधौल से लौटने के दौरान अपराधियों ने गोलीबारी कर मवेशी व्यापारी लक्ष्मण राय की हत्या कर दी. इस दौरान उनके पुत्र को भी गोली मारकर लूटपाट की गयी. उन्होंने दिनदहाड़े हुई इस वारदात को बेहद दुखद और चिंताजनक बताया.
पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा से फोन पर बात की. उन्होंने घटना में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोग
पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान राजद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बैधनाथ सिंह चंद्रवंशी, स्थानीय मुखिया मंटू राय, नंदकिशोर राय, वरिष्ठ राजद नेता प्रदीप यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि संजय पासवान, अशोक यादव, पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर यादव, श्रीकांत यादव, बब्लू राय, विशाल यादव और सुधीर राय समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए