गोपालगंज: चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार, शराब ढोने में करते थे इस्तेमाल

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार युवक की तस्वीर

अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान में नगर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में पता चला कि ये युवक चोरी की बाइक का इस्तेमाल शराब तस्करी के लिए कर रहे थे.

विज्ञापन

Gopalganj News: अपराध नियंत्रण और वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाये जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान नगर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधो गांव निवासी दुर्गेश कुमार, हेम बरदाहा गांव निवासी जीतन कुमार और जादोपुर थाना क्षेत्र के बलुआ टोला निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पेट्रोल पंप के पास से चोरी हुई थी बाइक

पुलिस के अनुसार, 25-26 अगस्त की रात नगर थाना क्षेत्र के जगलिया मोड़ स्थित अली राजा पेट्रोल पंप के पास से मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना मिली थी. मामले में नगर थाना में कांड दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी. इसी क्रम में 31 अगस्त को कररिया झीन बाबा नहर के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोककर उसके कागजात की मांग की. चालक और उसके साथ मौजूद लोगों ने कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया. जांच में मोटरसाइकिल चोरी की निकली.

चोरी की बाइक
चोरी की बाइक

पूछताछ में बाइक चोरी की बात स्वीकार की

इसके बाद पुलिस ने बाइक सवारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की. दुर्गेश ने पुलिस को बताया कि उसने 25 अगस्त की रात अली राजा पेट्रोल पंप के पास से बाइक चोरी की थी. इसके बाद वह अपने साथी जीतन और मुकेश के साथ मिलकर चोरी की बाइक का इस्तेमाल शराब के परिवहन में करने लगा.

पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल जब्त कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन