गोपालगंज: मीरगंज के 12 छठ घाटों पर तैयारी तेज, प्रज्ञा नगर घाट समेत सभी स्थलों का होगा कायाकल्प

Updated:
विज्ञापन

प्रज्ञा नगर छठ घाट मीरगंज की तैयारी अंतिम चरण में | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छठ महापर्व को लेकर मीरगंज के 12 छठ घाटों पर तैयारियां जोरों पर हैं. नगर परिषद प्रशासन व्रतियों की सुविधा के लिए साफ-सफाई, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था को अंतिम रूप दे रहा है.

विज्ञापन

Chhath Ghat Preparation: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मीरगंज नगर परिषद क्षेत्र के सभी 12 छठ घाटों पर तैयारियां तेज हो गई हैं. व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद प्रशासन की ओर से घाटों की साफ-सफाई, मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था और पहुंच पथ को दुरुस्त करने का काम अंतिम चरण में है.

विज्ञापन

हाल ही में जिलाधिकारी समीर सौरभ और एसपी विनय तिवारी ने प्रज्ञा नगर छठ घाट समेत विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था. इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए थे. डीएम और एसपी के निरीक्षण के बाद नगर परिषद प्रशासन ने तैयारियों में तेजी ला दी है.

घाटों पर बैरिकेडिंग और रोशनी की व्यवस्था

घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत और निर्माण के साथ किनारों पर बैरिकेडिंग की जा रही है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जा रही है. वहीं, घाटों के आसपास स्वच्छता और जागरूकता से संबंधित होर्डिंग-बैनर भी लगाए जा रहे हैं.

सड़कों के किनारे पेड़-पौधों की छंटाई कराई जा रही है, ताकि अर्घ्य देने आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

पानी की स्वच्छता के लिए डाला जा रहा चूना और फिटकरी

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से मिले निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां कराई जा रही हैं. तालाबों और पोखरों के पानी की स्वच्छता के लिए चूना और फिटकरी डाली जा रही है. नीचे लटक रहे बिजली के तारों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि संध्या और प्रातःकालीन अर्घ्य के दिन नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था रहेगी. इसके अलावा अनुमंडल प्रशासन की ओर से प्रत्येक घाट पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.

गुरुवार शाम या शुक्रवार सुबह तक तैयार होंगे सभी घाट

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नहाय-खाय से शुरू होने वाले चार दिवसीय महापर्व को देखते हुए गुरुवार की शाम या शुक्रवार की सुबह तक सभी घाटों को व्रतियों के लिए तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. प्रशासन का प्रयास है कि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े.

Also Read: Analysis: यूपी में NDA का कुनबा बढ़ेगा या बिखरेगा? चिराग की एंट्री से राजभर नाराज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन