गोपालगंज: पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प, जन सुराज संघर्ष वाहिनी की बैठक में अहम निर्णय

Updated:
विज्ञापन

बैठक में जनसुराज के संगठन पर मंथन करते कार्यकर्ता

जन सुराज संघर्ष वाहिनी ने गोपालगंज में संगठन को पंचायत और प्रखंड स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया है. बैठक में सक्रिय युवाओं को दायित्व सौंपने और जनभागीदारी से राजनीतिक बदलाव लाने की रणनीति पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

Organization Expansion: जन सुराज संघर्ष वाहिनी के संगठन विस्तार और जिला स्तर पर विभिन्न पदों व दायित्वों के निर्धारण को लेकर रविवार को कालीस्थान रोड स्थित डॉ. नंदी ग्रेस इंग्लिश स्कूल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपने तथा जन सुराज की नीतियों और विचारों को जिले के गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पंचायत और प्रखंड स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर

बैठक में कार्यकर्ताओं ने पंचायत और प्रखंड स्तर तक संगठन का विस्तार करने तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया. इस दौरान संगठन की गतिविधियों को बूथ और पंचायत स्तर तक सक्रिय बनाने तथा स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर भी विचार-विमर्श किया गया.

जनभागीदारी से राजनीतिक बदलाव की तैयारी

बैठक में निर्णय लिया गया कि जनभागीदारी के माध्यम से जन सुराज की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनके मुद्दों को मजबूती से उठाने और बिहार में सकारात्मक राजनीतिक परिवर्तन की मजबूत नींव तैयार करने की दिशा में काम किया जाएगा.

युवाओं को संगठन से जोड़ने पर भी चर्चा

बैठक में सक्रिय युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियां देने पर जोर दिया गया. कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के साथ अधिक से अधिक युवाओं और आम लोगों को अभियान से जोड़ने की बात कही.

प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया बैठक का नेतृत्व

बैठक का नेतृत्व जन सुराज संघर्ष वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष बिपुल चौबे ने किया. इस दौरान युवा नेता आनंद कुमार, दीपक गुप्ता, बिपुल मिश्रा, अंजन मिश्रा, दुर्गेश यादव, रूपक सिंह, रोहन, प्रिंस, दिग्विजय, दिवाकर, रोहित, मुकेश सिंह समेत बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

बैठक में जिला अध्यक्ष अजय प्रसाद, जिला मुख्य प्रवक्ता डॉ. बिनोद कुमार सिंह, डॉ. एलोरा नंदी, वरिष्ठ नेता फुलेश्वर कानू, राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, भारत भूषण तिवारी और पंकज श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

Also Read : सारण के गांव से डेथ वैली तक शैलेश की ऐतिहासिक उड़ान, किसान के बेटे ने 29 घंटे में 217 किमी दौड़कर बनाया रिकॉर्ड


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन