Gopalganj News : दियारे से 50 हजार का इनामी कुख्यात अमरेंद्र सिंह गिरफ्तार, थाने में तीन मामले हैं दर्ज,

Updated:
विज्ञापन

Gopalganj News : गोपालगंज पुलिस के लिए चुनौती बने कई कांडों में वांछित व 50 हजार के इनामी कुख्यात अमरेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कृतपुरा गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह का पुत्र है.

विज्ञापन

गोपालगंज. पुलिस के लिए चुनौती बने कई कांडों में वांछित व 50 हजार के इनामी कुख्यात अमरेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कृतपुरा गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह का पुत्र है. बैकुंठपुर थाने की पुलिस ने पूर्वी चंपारण जिले से सटे दियारा इलाके से अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है. पूर्व से दर्ज दो मामलों में यह अपराधी छह सालों से फरार चल रहा था. पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी बीच अपराधी के दियारा इलाके में होने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली. इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर दियारा इलाके में छापेमारी की, जहां से अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अपराधी अमरेंद्र सिंह पर बैकुंठपुर थाने में कुल तीन मामले दर्ज हैं. दो मामलों में पुलिस को इसकी तलाश थी. दर्ज मामलों में 17 जुलाई 2018 को दर्ज कांड संख्या 185 / 18 तथा 24 सितंबर 2020 को आर्म्स एक्ट तथा अन्य मामलाें में दर्ज हुए 315 / 20 में पुलिस इस अपराधी के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इससे पूर्व 16 जुलाई 2018 को दर्ज कांड संख्या 183 / 18 भी दर्ज हुआ था. सभी कांडों को लेकर पुलिस ने अपराधी से पूछताछ की है. पुलिस उसके नेटवर्क को भी खंगालने में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन